फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   fugitive mallya lawyer says in London court that in Indian jails are too dirty

माल्या की ओर से कहा गया,‘भारत की जेलों में गंदगी, क्षमता से अधिक कैदी’

Fri, 15 Dec 2017 05:30 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Fri, 15 Dec 2017 05:30 AM IST
विज्ञापन
fugitive mallya lawyer says in London court that in Indian jails are too dirty

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में बचाव पक्ष के वकील ने एक विशेषज्ञ के हवाले से कहा है कि भारत की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। इसके अतिरिक्त यहां की जेलों में सफाई की हालत बेहद खराब है। माल्या के वकील क्लेयर मोंटोगोमेरी ने यूके के प्रिजन सर्विस एक्सपर्ट डॉ. एलन मिशेल को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। 

विज्ञापन


मिशेल ने भारत की कोलकाता के अलीपुर और चेन्नई की जेल की स्थिति पर असंतोष जाहिर किया। बचाव पक्ष ने मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल की बैरक 12 की स्थिति के संतोषजनक नहीं होना, साबित करने की कोशिश की। 61 वर्षीय माल्या को यहां ही रखा जाना है। 
विज्ञापन


भारत सरकार की ओर से क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के वकील मार्क समर्स ने कहा कि  मिशेल ने एक अज्ञात कैदी का हवाला दिया है, जो भारत की दूसरी जेल में बंद था। वह इस मौके का मुआवजा पाने के लिए इस्तेमाल कर रहा हो। समर्स ने कहा कि आर्थर रोड जेल की तुलना अन्य से नहीं की जा सकती है। बैरक 12 में सभी सुविधाएं हैं और वहां केवल 6 लोग बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत जनसंख्या और आकार के नजरिए से बड़ा देश है। ऐसे में हर राज्य की जेल के हालात एक दूसरे से काफी अलग हो सकते हैं। बचाव पक्ष ने शराब कारोबारी के स्वास्थ्य रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वह मधुमेह, दिल की बीमारी समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं। वहां उनकी सही ढंग से देखभाल नहीं हो सकेगी।


पढ़ें: वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनावई पूरी होते ही लंदन छोड़ सकते हैं माल्या

इस पर भारत सरकार के वकील ने कहा कि आर्थर रोड जेल में 24 घंटे डॉक्टर ड्यूटी पर रहते हैं। दरअसल भारत ने धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में माल्या का ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की मांग की है। भारत की तरफ से यह आश्वासन भी दिया गया है कि यहां माल्या पर निष्पक्ष तरीके से सुनवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed