{"_id":"5a5afb624f1c1b63428b4d89","slug":"french-president-emmanuel-macron-wrote-an-erotic-novel-on-his-romance-with-then-drama-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी का खुलासा, रोमांस पर लिखा था प्यार भरा उपन्यास","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी का खुलासा, रोमांस पर लिखा था प्यार भरा उपन्यास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
इमैनुअल मैक्रोन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन ने अपनी टीचर और अब पत्नी ब्रिगिट मैक्रोन के साथ अपने शुरुआती रोमांस को लेकर एक इरॉटिक (कामुक) उपन्यास लिखा था। यह उपन्यास उन्होंने अपनी टीनऐज में लिखा था। इस बात का खुलासा खुद राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिगिट ने अपनी बायोग्राफी में किया है। पिछले महीने इमैनुअल ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। उन्हें ड्रामा की रिहर्सल के दौरान अपनी अध्यापिका से प्यार हो गया था। उनके पैरंट्स 24 साल बड़ी लड़की के साथ उनके रिलेशनशिप के खिलाफ थे। हालांकि उन्होंने बाद में उनसे शादी कर ली थी।
विज्ञापन
ब्रिगिट की किताब का नाम ब्रिगिट मैक्रोन, द लिबरेटिड वूमेन है जो अगले हफ्ते रिलीज होगी। मैक्रोन के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने 300 पन्नों का एक इरॉटिक उपन्यास टाइप किया था। उनके रिश्तेदार ने एक मैग्जीन को बताया कि वह एक साहसी और कामुक उपन्यास था। बेशक इसमें नाम असल नहीं थे लेकिन मुझे लगता है कि यह उसी बारे में था जो वे उस समय महसूस कर रहे थे और उसे बताना चाहते थे।
विज्ञापन
मैक्रोन के दफ्तर के प्रवक्ता ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति की लेखन के प्रति रुची नई नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने दो किताबें लिखी हैं जो प्रकाशित नहीं हो पाई हैं। जिसमें से एक 'रिवॉल्यूशन' उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लिखी थी।
विज्ञापन