फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   French PM: More Attacks Being Planned

फ्रांसीसी पीएम ने चेताया, और आतंकी हमलों के लिए तैयार रहे यूरोप

Mon, 16 Nov 2015 04:20 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
French PM: More Attacks Being Planned

पेरिस हमलों की दहशत अभी कम नहीं हुई है, फ्रांस के एक अन्य शहर लियोन में सोमवार को तड़के रात एक रॉकेट लॉन्चर बरामद किया गया।

विज्ञापन


फ्रांसीसी पुलिस ने पेरिस हमले के संदिग्धों की तलाश में 150 स्थानों पर छापेमारी भी की, जिसमें कम से कम पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के घरों में हथियार बरामद किए गए थे।

फ्रांसीसी प्रधानमंत्री मैनुअल वॉल्स ने सोमवार को कहा है कि फ्रांस में आतंकी और हमले कर सकते हैं, इसलिए मुल्क को तैयार रहना चाहिए। फ्रांसिसी मीडिया से उन्होंने कहा कि मैनुअल वॉल्स यूरोप को अगल कुछ दिनों या हफ्तों में और हमलों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


वॉल्स ने कहा कि फ्रांस पर हमले का कारण यह नहीं था कि हमने ISIS पर हमला किया था। बल्कि हमले के कारण ये था कि हम फ्रांस हैं, हम सेक्यूलरवाद की रक्षा करते हैं और मर्दों और औरतों की बराबरी पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस ने IS के गढ़ राका पर बम बरसाए

French PM: More Attacks Being Planned

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ISIS के आतंकियों ने फ्रांस पर हमला कर दिया था। उन हमलों की जवाबी कार्रवाई में फ्रांस के युद्धक विमानों ने इस्लामिक स्टेट के मजबूत गढ़ राका पर बम बरसाए। पेरिस में जिहादियों द्वारा किए इस हमले में 129 लोग मारे गए थे।

वहीं फ्रांस की पुलिस ने रविवार को आतंकी हमले के एक संदिग्ध का फोटो भी जारी किया। यह संदिग्ध बेल्जियम में भी वांछित है। ऐसा संदेह है कि हमलों की साजिश वहीं रची गई।

फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फ्रांस के युद्धक विमानों ने इस हवाई हमले में बम बरसा कर आईएस की कमान चौकी, जिहादियों के भर्ती केंद्र, युद्धक सामग्री डिपो और ‘आतंकी’ प्रशिक्षण शिविर को तबाह कर दिया। बताया जाता है कि फ्रांस ने इस अभियान को अमेरिका के साथ मिलकर दर्जन भर लड़ाकू विमानों के जरिए अंजाम दिया गया। इन विमानों ने जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed