{"_id":"56f24cdd4f1c1be523f14d24","slug":"france-s-toulouse-airport-evacuated-for-security-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में सुरक्षा कारणों से तुलोज एयरपोर्ट को कराया गया खाली","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फ्रांस में सुरक्षा कारणों से तुलोज एयरपोर्ट को कराया गया खाली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से तुलोज एयरपोर्ट को कराया गया खाली
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में स्थित तुलोज-ब्लाग्नेक एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों से खाली करवा लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी तुलोज एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट को सुबह 6.45 मिनट पर बंद कर दिया गया। ट्वीटर पर दी गई सूचना के मुताबिक एयरपोर्ट से लोग वापस लौट रहे हैं। फ्रांस के ब्लू समाचार पत्र के मुताबिक पुलिस और आर्मी एयरपोर्ट पर पेट्रोल कर रही हैं।
विज्ञापन
फ्रांस की रिपब्लिकन सिक्योरिटी कंपनीज ट्रूप्स के एयरपोर्ट पर सारी स्थिति को संभाल लिया है। इस समय वहां पर पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एयरलाइव डॉट नेट के मुताबिक सुरक्षा कारणों से पूरे एयरपोर्ट को खाली करवा लिया गया है। ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों के बाद से पूरे यूरोप में हाई अलर्ट हो गया है। ब्रसेल्स में आतंकी हमले में 34 लोगों की मौत हो गई, वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन