फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   France Presidential Election marine Le Pen 'steps down' as National Front leader

फ्रांस चुनावः ली पेन ने कहा- नेशनल फ्रंट पार्टी की प्रेसिडेंट नहीं, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हूं

Tue, 25 Apr 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
France Presidential Election marine Le Pen 'steps down' as National Front leader
मेरी ली पेन - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मेरी ली पेन ने अस्थायी रूप से नेशनल फ्रंट पार्टी के प्रमुख से हटने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, 'आज की रात, मैं नेशनल फ्रंट पार्टी की प्रेसिडेंट नहीं हूं। मैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हूं।'
विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः एक क्लिक में जानिए, फ्रांस में कैसे होता है राष्ट्रपति का चयन
विज्ञापन


मेरी ली पेन का यह कदम 7 मई के दूसरे चरण के चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के नजरिए से देखा जा रहा है। 7 मई को एमैनुअल मैक्रोन और मेरी ली पेन मुख्य मुकाबला होगा। बीते रविवार को पहले राउंड के चुनावों में मैक्रोन पहले नंबर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः फ्रांस चुनावों में भी इस्लामी कट्टरपंथ का विरोध हावी


हालांकि इससे पहले वे यह भी कह चुकी है कि वे अपनी पार्टी की उम्मीदवार नहीं हैं और वे जो कदम उठाने की बात कह रही हैं वो उनके व्यक्तिगत विचार हैं।

लेफ्ट और राइट के वोटरों को लुभाने के लिए उन्होंने कई सालों तक काम किया है। इसमें अपनी पार्टी की नस्लीय और यहूदी विरोधी छवि को सुधारना भी शामिल है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलांद ने वोटरों से मैक्रोन को चुनने की अपील की है, ताकि ली पेन को राष्ट्रपति पद की दौड़ में हराया जा सके। 

रूस से जुड़े हैकरों के टारगेट पर मैक्रोन का कैंपेन 
एक एंटी वायरस फर्म के मुताबिक रूस से जुड़े हैकरों ने एमैनुअल मैक्रोन के चुनावी कैंपेन को टारगेट किया है। जापान के ट्रेंड माइक्रो के रिसर्चरों ने कहा कि हैकरों के जरिए मैक्रोन के कैंपेन को प्रभावित करने का प्रयास क्रेमलिन से जुड़ा है। 

मैक्रोन के डिजिटल कैंपेन के मुखिया मुनीर महजबी ने सोमवार को कहा, 'यह एक गंभीर मसला है, लेकिन किसी भी तरह चूक नहीं हुई है।' 

ट्रेंड माइक्रो ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि हैकरों ने मैक्रोन के अभियान में शामिल स्टॉफ के पासवर्ड चुराने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई है। हालांकि रूस के सरकारी अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी चीज से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed