फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   france president blames isis for paris attacks

'आईएस ने कराए पेरिस में हमले, निर्ममता से निपटेंगे'

Sat, 14 Nov 2015 09:22 PM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
france president blames isis for paris attacks

पूरी दुनिया को झकझोरने वाले पेरिस में हुए आतंकी हमले के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने आतंकी संगठन आईएस को जिम्मेदार ठहराया है। राष्ट्रपति ओलांद ने कहा कि पेरिस पर हमला ईस्लामिक स्टेट के जिहादियों की सोची-समझी रणनीती के तहत 'युद्ध छेड़ने' की कार्रवाई के तरह किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने बताया कि ये आतंकी हमले पूर्व नियोजित थे और देश के बाहर बैठकर फ्रांस में छिपे आतंकियों की मदद से इन हमलों को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि फ्रांस निर्ममता के साथ आतंकियों से निपटेगा। इस हमले में अभी तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं। राष्ट्रपति ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय समय के मुताबिक रात को 2:45 बजे पेरिस में 6 जगहों पर आतंकी हमले हुए। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक 8 आतंकियों ने एके-47 और बमों के साथ इन हमलों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं

france president blames isis for paris attacks

इस हमले के बाद राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। फ्रांस की सीमाओं को सील कर दिया गया और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया।

ये हमले जिस समय हुए, उस वक्त पेरिस के नेशनल स्टेडियम में फ्रांस और जर्मनी के बीच एक दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। खुद फ्रांस के राष्ट्रपति भी उस दौरान स्टेडियम में बैठकर मैच देख रहे थे।

धमाकों की आवाज सुनते ही मैच रोक दिया गया और लोगों को स्टेडियम से बाहर निकालकर सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया। भारतीय उच्चायोग के मुताबिक इस हमले में किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दुनिया भर ने की हमले की निंदा

france president blames isis for paris attacks

फ्रांस में इससे पहले जनवरी 2015 में भी आतंकी हमला हुआ था। मैग्जीन शार्ली एब्दो में पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून छापने पर आतंकियों ने मैग्जीन के दफ्तर में घुसकर 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

पेरिस में हुए ताजा हमले की दुनिया भर में निंदा की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

निजी समाचार चैनलों के मुताबिक इस हमले के बाद आईएसआईएस का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें फ्रांस पर और आतंकी हमलों की धमकी दी गई है। हालांकि इस वीडियो को जारी करने की तारीख का पता नहीं चल पाया है।

एफिल टावर अनिश्‍चित काल के लिए बंद

france president blames isis for paris attacks

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकी हमले के बाद आसपास के स्कूलों, बाजारों, संग्रहालयों और मशहूर पर्यटन स्थलों को बंद करने के साथ ही निर्धारित खेलों को रद्द कर दिया गया है।

पेरिस सिटी हॉल के मुताबिक शनिवार को शहर के स्कूलों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों, स्पोर्ट हॉल, स्वीमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, फूड मार्केट और जिला टाउन हॉल को बंद कर दिया गया। पेरिस सिटी हॉल ने बताया कि शादियों के रिकॉर्ड के लिए सिर्फ नागरिक पंजीकरण कार्यालय खुले रहेंगे।

साथ ही टाउन हॉल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। फ्रांस के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर स्पोर्ट्स ने खेल महासंघों को इस सप्ताह मैचों को रद्द करने का निर्देश जारी किया है।

शहर में होने वाले यूरोपियन चैंपियन्स कप रग्बी मैच को भी रद्द किया गया है। इसके अलावा आयरलैंड के रॉक बैंड यूटू ने भी पेरिस में शनिवार को आयोजित होने वाले संगीत कार्यक्रम को रद्द कर दिया। पेरिस सिटी हॉल की वेबसाइट में कहा गया है कि एफिल टावर को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह कब तक बंद रहेगा।

फ्रांस का मशहूर पार्क ‘डिज्नीलैंड पेरिस’भी बंद रहेगा। डिज्नीलैंड पेरिस ने कहा कि भयावह आतंकी हमले के पीड़ितों और समुदाय के लोगों के समर्थन में पार्क को नहीं खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed