फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   france fighting with terrorism

'मुस्लमानों से नहीं आतंकवाद से लड़ रहा है' फ्रांस

Wed, 14 Jan 2015 10:51 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
france fighting with terrorism

फ्रांस के प्रधानमंत्री मैन्युल वैल्स ने कहा है कि फ्रांस अतिवाद और चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है ना कि मुस्लमानों के साथ। उन्होंने फ्रांस के संसद में कहा कि जिन इस्लामी बंदूकधारियों ने पेरिस में 17 लोगों का कत्लेआम किया है, उनलोगों ने 'फ्रांस की आत्मा' को मारने की कोशिश की है।

विज्ञापन


वे पिछले हफ्ते पेरिस हमले में मारे गए सात लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बोल रहे थे। पेरिस में व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्डो के दफ्तर पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए थे जिसमें इस पत्रिका के संपादक सहित सात कार्टूनिस्ट शामिल थे।
विज्ञापन


शार्ली एब्डो के इस हफ्ते के अंक के कवर पेज पर फिर से एक बार पैगम्बर मोहम्मद का चित्रांकन किया है। कवर पेज पर पैगम्बर को रोते हुए 'मैं शार्ली हूं' की तख्ती लिए हुए दिखाया गया है। ऊपर लिखा है "सभी को माफ किया जाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed