{"_id":"2e40b80d26359a6390ea8e06a81f337c","slug":"four-people-arrest-in-tunis-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूनीशिया हमले में 4 संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ट्यूनीशिया हमले में 4 संदिग्ध गिरफ्तार
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश में बुधवार को हुए हमले से सीधे जुड़े होने के आरोप में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में 20 विदेशी सैलानियों समेत 23 लोग मारे गए थे। करीब 40 अन्य लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने ये जानकारी देते हुए बताया कि देश की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रमुख शहरों में सेना को तैनात किया गया है। कहा जा रहा है कि राजधानी स्थित बार्डो म्यूजियम में हमला करने वाले दो बंदूकधारियों में से एक यासीन लाबीदी के बारे सुरक्षा अधिकारी पहले से जानते थे।
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन कीह मौत
लाबीदी और उनके साथी हमलावर हातिम खाचनोई सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे गए थे। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई थी। मारे जाने वाले सैलानियों में जापान, कोलंबिया, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से आए पर्यटक शामिल थे। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान अभी जाहिर नहीं हुई है। अभी यह भी नहीं पता चला है कि उनपर क्या आरोप हैं।
विज्ञापन