{"_id":"193c6e3835502bd1044441d5633fbb57","slug":"found-russia-missile-part-from-mh17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो 'रूसी' मिसाइल से गिराया गया था एमएच17!","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
तो 'रूसी' मिसाइल से गिराया गया था एमएच17!
Updated Tue, 11 Aug 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड के जांचकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पूर्वी यूक्रेन में गिराए गए मलेशियाई विमान एमएच17 के मलबे में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं।
विज्ञापन
ऐसी संभावना जताई गई है कि ये रूसी मिसाइल के टुकड़े हो सकते हैं। एमएच17 विमान पर 298 लोग सवार थे और पिछले साल जुलाई में इस विमान को गिराया गया था।
हालांकि रूस ने इस घटना से अपने किसी भी तरह के संबंध से इंकार किया है। उस इलाके में सक्रिय रूस समर्थित विद्रोहियों ने भी विमान गिराने से इंकार किया है।
विज्ञापन
नीदरलैंड में संयुक्त जांच टीम ने संभावना जताई है कि जो टुकड़े मिले हैं वो जमीन से हवा में मार करने वाली बीयूके मिसाइल प्रणाली के हैं।
इनसे इस बात की जांच करने में मदद हो सकती है कि विमान हादसे के पीछे किसका हाथ था। हालांकि जांचकर्ताओं का कहना है कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मिसाइल के इन टुकड़ों और हादसे में क्या संबंध है।
विज्ञापन