फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Former pop star Dane Bowers faces jail after being found guilty of beating up his ex-girlfriend

पूर्व प्रेमिका को पीटने के लिए यह पॉप स्टार जाएगा जेल

Tue, 15 Sep 2015 05:50 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
Former pop star Dane Bowers faces jail after being found guilty of beating up his ex-girlfriend

पॉप स्टार डेन बोवर्स की मुश्किलें बढ़ने वाली है। उन्हें उनकी पूर्व प्रेमिका को पीटने के लिए दोषी करार दिया गया है जिससे उनका जेल जाना तय हो गया है। उनकी प्रेमिका ने उनके चेहरे पर ग्लिटर लगा दिया था जिसके बाद उन्होंने उसकी पीटाइ कर दी थी।

विज्ञापन


डेली मेल में छपी एक खबर के मुताबिक डेन (35) ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अपना बचाव करने के दौरान उनके हाथ से गलती से सोफिया काहिल के नाक पर चोट लग गई। लेकिन जज ने उनकी एक बात न मानी और उन्हें सोफिया को मारने का दोषी करार देते हुए अगले महीने जेल जाने के लिए तैयार रहने को कहा। जिला जज एंड्रू स्वीट ने कहा, 'जिस तरह से सोफिया ने खुद को पीटे जाने की बात बताई है मैं उससे संतुष्ट हूं।'
विज्ञापन


यह घटना इसी साल जनवरी के महीने की है जब डेन अपनी प्रेमिका सोफिया के साथ अपने परिजनों के घर पर रुके थे। करीब दो महीने पहले ही एक-दूसरे से अलग हुए दोनों एक साथ ही वहां रह रहे थे। पूर्व मिस वेल्स ने अदालत को बताया की डेन ने उन्हें कंधे से पकड़कर कमरे के बाहर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया की डेन ने उनके (सोफिया) बाल खींचे, गला दबाया और उनकी नाक पर घूंसा भी मारा जिससे नाक से खून निकलने लगा। लेकिन डेन ने ऐसे किसी भी आरोपों से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जज ने नहीं किया विश्वास

Former pop star Dane Bowers faces jail after being found guilty of beating up his ex-girlfriend

डेन ने बताया कि वे दोनों साउथ लंदन में स्थित अपने परिजनों के घर पर रात में करीब 1.30 बजे पहुंचे। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ बैठकर बातें करने लगे। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि अगली सुबह ही उनकी माता को हार्ट अटैक भी हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डेन ने सोफिया के दावों का खंडन करते हुए अदालत को बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे सोफिया उन्हें जगाने के लिए आईं थी। उसके बाद जब वह अपने बच्चे की नैपी बदल रहे थे उसी दौरान सोफिया ने उनके सिर पर मारा, जिसके बाद उन्होंने सोफिया का हाथ पकड़ उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया। लेकिन वो दोबारा कमरे में आईं और उन्हें थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद हम दोनों में थोड़ी नोंकझोंक हुई। हालांकि, डेन ने सोफिया की नाक पर मुक्का मारने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि झगड़ा बढ़ता देख उनके पिता ने दोनों का बीच-बचाव कर मामला शांत किया।

डेन के सभी दलिलों को जज ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि सोफिया ने जिस तरीके से उनके साथ हुई घटना को बयां किया है उससे यह साफ जाहिर होता है कि डेन ने उनपर हमला किया था। जज ने डेन को दोषी करार देते हुए अगले महीने इस मामले में सजा का ऐलान करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed