{"_id":"041873f2-b6dd-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"former-nazi-death-camp-gurad-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाज़ी डेथ कैंप के 'पूर्व गार्ड' की गिरफ़्तारी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
नाज़ी डेथ कैंप के 'पूर्व गार्ड' की गिरफ़्तारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 07 May 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में अधिकारियों ने ऑशवित्स स्थित नाज़ी डेथ कैंप में कथित तौर पर गार्ड रहे 93 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है।
विज्ञापन
हांस लिप्सचिस को एलेन शहर में हिरासत में लिया गया है।
सरकारी वकीलों का कहना है कि उनके ख़िलाफ़ इस बात के 'दमदार सबूत' हैं कि वे हत्याओं में साझीदार थे।
लिप्सचिस ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने नाज़ियों के हथियारबंद दस्ते वफ़ेन एसएस के साथ कैंप में काम किया था, लेकिन उनका दावा है कि वे सिर्फ़ रसोइए थे।
विज्ञापन
सरकारी वकीलों का दावा है कि लिप्सचिस ने 1941 और 1945 के बीच इस कैंप में काम किया।
मोस्ट वांटेड
लिप्सचिस साइमन विसेन्थल सेंटर के मोस्ट वांटेड लिस्ट में चौथे नंबर पर थे।
ये सेंटर नाज़ी युद्ध अपराधियों पर क़ानूनी कार्रवाई की वकालत करता है।
सेंटर का आरोप है कि लिप्सचिस ने अक्तूबर 1941 से 1945 के बीच सामूहिक संहार में हिस्सा लिया था। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में निर्दोष मारे गए थे, जिनमें कई यहूदी थे।
विज्ञापन
जर्मनी के अधिकारियों ने ज़िंदा बचे ऑशवित्स के 50 पूर्व गार्ड्स के ख़िलाफ़ नई जाँच शुरू की है और इस कड़ी में लिप्सचिस की पहली गिरफ़्तारी है।