फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   former british pm margaret thatcher dead

'आयरन लेडी' मार्गरेट थैचर का निधन, एक युग का अंत

Tue, 09 Apr 2013 10:13 PM IST
यूरोप
यूरोप Updated Tue, 09 Apr 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
former british pm margaret thatcher dead

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का हृदय गति रुक जाने के कारण 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विज्ञापन


परिवार के प्रवक्ता लॉर्ड बेल ने कहा, “मार्क और कैरोल थैचर ने बहुत दुख के साथ यह बताया कि उनकी मां मार्गरेट थैचर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ जाने के कारण निधन हो गया।”

ब्रिटेन की आयरन लेडी कही जाने वाली श्रीमति थैचर ने साल 1979 से 1990 तक कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार का नेतृत्व किया था।

प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने श्रीमति थैचर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा,“उनके निधन से बहुत दुख हुआ है। हमने एक महान नेता, एक महान प्रधानमंत्री और एक महान ब्रितानी खो दिया है।”
विज्ञापन


भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी श्रीमति थैचर के निधन पर शोक प्रकट किया है।

मनमोहन सिंह ने ट्विटर पर कहा, "ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर के निधन पर मैं शोक प्रकट करता हूं। वह बड़े बदलाव लाने वाली नेता थी जिनके नेतृत्व में ब्रिटेन ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर उल्लेखनीय प्रगति की।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बंकिमघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा, “श्रीमति थैचर के निधन से महारानी व्यथित हैं। उन्होंने थैचर परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करने के लिए निजी संदेश भेजा है।”

अंतिम संस्कार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट की तरफ से यह कहा गया है कि श्रीमति थैचर का अंतिम संस्कार उसी सम्मान के साथ किया जाएगा जो क्वीन मदर और राजकुमारी डायना को मिला था।


श्रीमति थैचर साल 1959 में उत्तरी लंदन के अपने निर्वाचन क्षेत्र से कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर हाउस ऑफ कॉमन्स के चुनी गई थीं।

साल 1992 में उन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स की सदस्यता छोड़ दी।

शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री एडवर्ड हीथ को पार्टी नेतृत्व के मुद्दे पर सफलता के साथ चुनौती दी और आगे चलकर 1979, फिर 1983 और 1987 के आम चुनाव जीते।

श्रमति थैचर की सरकार ने कई सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया था।

1982 में उस वक्त मार्गरेट थैचर की ही सरकार थी जब ब्रिटेन ने फॉकलैंड द्वीप समूह के मसले पर अर्जेंटीना के साथ युद्ध लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed