{"_id":"5b6a0ed64f1c1bee748b8760","slug":"former-british-foreign-secretary-target-burqas-wearing-women-called-letter-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री बोले, बुर्का पहनने वाली महिलाएं होती हैं लैटर बॉक्स","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री बोले, बुर्का पहनने वाली महिलाएं होती हैं लैटर बॉक्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन व बुर्का नसी महिला। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने बुर्के को ‘दमनकारी’ बताते देते हुए इस लिबास को पहनने वाली महिलाओं को ‘लेटर बॉक्स’ करार दिया है। उनके इस बयान की ब्रिटेन में काफी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
‘द डेली टेलीग्राफ’ में अपने नियमित स्तंभ में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ने कहा कि वह डेनमार्क की तर्ज पर बुर्के को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के पक्ष में हैं। बोरिस जॉनसन ने लिखा, ‘यदि आप मुझसे कहें कि बुर्का दमनकारी है तो मैं आपके साथ हूं। मैं तो यहां तक कहूंगा कि यह एकदम हास्यास्पद है कि लोग आने-जाने के लिए लेटर बॉक्स तरह दिखने का विकल्प चुनते हैं।’ उन्होंने यह तक कहा कि ब्रिटेन में कारोबारी और सरकारी एजेंसियों को ‘ड्रेस कोड’ लागू करना चाहिए और लोगों के चेहरे देखने की इजाजत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
इस विवादित बयान पर मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन ने पूर्व ब्रिटिश विदेश मंत्री से माफी की मांग करते हुए उन पर अति दक्षिणपंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, जबकि विपक्षी लेबर पार्टी के सांसदों ने कहा कि बोरिस इस्लामोफोबिया को भड़का रहे हैं। लेबर पार्टी की नाज शाह ने कहा, ‘बोरिस जॉनसन के नस्ली अपमान पर हंसा नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री टेरीजा मे को इस्लामोफोबिया की निंदा करनी चाहिए और बोरिस जॉनसन को माफी मांगनी चाहिए।’
विज्ञापन