{"_id":"e4de8473719c0ab99b443044ffce745c","slug":"foreign-jihadi-should-be-stoped-says-uno-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी जिहादियों को रोकना जरूरी: यूएन","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
विदेशी जिहादियों को रोकना जरूरी: यूएन
Updated Thu, 25 Sep 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक और सीरिया में विदेशी जिहादियों को रोकने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इस बाध्यकारी प्रस्ताव से कई देशों को ये सुविधा होगी कि वो विदेशी जिहादियों की भर्ती और उन्हें वित्तीय मदद पर रोक लगा सकेंगे।
ओबामा का कहना था कि जिहादियों से मिल रही चुनौती से कोई देश अकेले नहीं निपट सकता।
रुस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सुरक्षा परिषद में कहा कि उनका देश जिहादियों के खिलाफ अमेरिकी प्रशासन के प्रस्ताव का समर्थन करता है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि 'आतंकवाद' मानव सभ्यता का शत्रु है। उन्होंने कहा कि चीन 'आतंकवादी' संगठनों के बारे में मिली जानकारी आपस में बांटेगा और इंटरनेट पर आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की कोशिशों को पुख्ता करेगा।
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद की जहर भरी विचारधारा को जड़ से हार देना होगा।
इससे पहले, राष्ट्रपति ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए इस्लामिक स्टेट को 'मौत का जाल' क़रार दिया।