फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   foreign doctors in nhs hospitals must speak english

अंग्रेजी में लुढ़के, तो डॉक्टरी से गए

Wed, 27 Feb 2013 10:12 AM IST
Updated Wed, 27 Feb 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
foreign doctors in nhs hospitals must speak english

मेडिकल की पढ़ाई के बाद ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के लिए प्रैक्टिस करने की चाह रखने वाले डॉक्टरों को अब ये साबित करना होगा कि उन्हें अच्छी अंग्रेजी आती है।

विज्ञापन


सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि एनएचएस में अप्रैल से नियुक्ति के लिए अंग्रेजी की अच्छी समझ को कानूनी तौर पर जरूरी शर्त के तौर पर जोड़ दिया गया है।

पिछले ब्रिटेन में एक जर्मन डॉक्टर डेनियल उबानी ने अपनी पहली और आखिरी शिफ्ट में किसी मरीज को जानलेवा खुराक दे दी थी।

इस घटना के बाद से ही अंग्रेजी ठीक से नहीं समझने वाले डॉक्टरों को लेकर चिंताएं जताई जाने लगी थी। डॉक्टर डेनियल को इससे पहले उनकी खराब अंग्रेजी के चलते नौकरी देने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन


जरूरी है अंग्रेजी

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों का इलाज करने से पहले विदेशी डॉक्टरों को यह साबित करना होगा कि वे अंग्रेजी की जरूरी समझ रखते हैं।

लीड्स प्राइमरी केयर ट्रस्ट ने डॉक्टर डेनियल की सेवाएं लेने से इनकार कर दिया था लेकिन उन्हें कैम्ब्रिजशायर में काम मिल गया था।

अप्रैल से ब्रिटेन में जनरल प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की एक सूची बनाई जाएगी ताकि डॉक्टर देश के एक भाग में खारिज किए जाने के बाद कहीं और नौकरी न पा सकें। सूची में शामिल किए जाने के लिए इन विदेशी डॉक्टरों को अपनी अंग्रेजी की समझ को साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर डैन पाउल्टर ने कहा कि ये फैसला मरीजों की सही देखभाल को ध्यान में रख कर उठाया गया है, ताकि मरीज और डॉक्टर दोनों ही एक दूसरे की भाषा समझ सकें और उन्हें अपनी बात समझा सकें। हम चाहते हैं कि मरीजों को सबसे बेहतर इलाज मिले।

जेम्स गलागर (स्वास्थ्य एवं विज्ञान संवाददाता, बीबीसी न्यूज)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed