ब्रिटेन: नई सरकार के लिए मतदान आज, किसकी बनेगी सरकार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में हाउस ऑफ कॉमंस की 650 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान की पूर्व संध्या तक राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
आखिरी समय तक प्रचार का दौर जारी रहा। माना जा रहा है कि इस चुनाव में तमाम ओपिनियन पोल में मामूली बढ़त मिलने के बावजूद सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है। शुक्रवार को आने वाले चुनावी नतीजों से यह फैसला हो जाएगा कि इस बार किसकी सरकार बनेगी।
प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की कंजर्वेटिव और एड मिलिबैंड की लेबर पार्टी में मुकाबला कांटे का होने के नाते ब्रिटिश चुनाव के इतिहास में इस बार भारतीय मतदाताओं की भूमिका इस काफी अहम मानी जा रही है।
कंजर्वेटिव और लेबर में कांटे की टक्कर
ओपिनियन पोल में कैमरन की पार्टी को जहां 34 फीसदी की बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, वहीं लेबर पार्टी भी कोई बहुत पीछे नहीं है। उसे 33 फीसदी वोट मिलने की बात की जा रही है।
इस चुनाव में सबसे मुश्किल में निक क्लेग की लिबरल डेमोक्रेट है, जिसे अभी तक देश में युवाओं की पार्टी माना जाता रहा है। मगर कंजर्वेटिव के साथ सरकार बनाने की वजह से उसका जनाधार खिसकता हुआ बताया जा रहा है।
चुनाव: 07 मई
नतीजे: 08 मई
कुल मतदाता: 45,329,691
भारतीय मतदाता: 6,15,000
कुल उम्मीदवार: 3,971
हाउस ऑफ कॉमंस: 650 सीटें
बहुमत के लिए चाहिए: 326 सीटें