{"_id":"cb521af5f217b1398f042712cf0611a7","slug":"flyover-collapse-in-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील में फ्लाईओवर गिरा, दो की मौत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्राजील में फ्लाईओवर गिरा, दो की मौत
Updated Sat, 05 Jul 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील में विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी कर रहे शहरों में से एक बेलो होरिजोंटे में फ्लाईओवर के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। ये फ्लाईओवर अभी निर्माणाधीन था और ये नीचे से जा रहे वाहनों पर आ गिरा।
टीवी फुटेज से लगता है कि एक बस के अलावा कई अन्य वाहन भी एक हाईवे के ऊपर बन रहे पुल के मलबे के नीचे दबे हुए हैं।
इस समय ब्राजील में विश्व कप चल रहा है और शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होने वाले हैं।
बेलो होरिजोंटे में अगले मंगलवार को एक सेमी फाइनल मैच भी खेला जाना है। ब्राजील में विश्व कप देखने के लिए बडी संख्या में विदेशी भी शहरों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन