फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   five people murder in japan

जापान में पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या

Mon, 09 Mar 2015 04:59 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 04:59 PM IST
विज्ञापन
five people murder in japan

जापान के पश्चिमी शहर सुमोटो में पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में उन्होंने 40 वर्षीय एक बेरोजगार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना को सोमवार की सुबह अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया द असाही शिमबुन के मुताबिक हमलावर का नाम टैटसुहिको हिरानो बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक हमलावर टैटसुहिको हिरानो के कपड़े खून से सने हुए मिले और शुरुआती पूछताछ में उन्होंने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

हत्या का मकसद साफ नहीं

five people murder in japan

हालाँकि अभी तक हत्या का उद्देश्य पता नहीं चल पाया है। मीडिया के मुताबिक पुलिस ने बताया कि उन्हें एक ही घर से दो अधेड़ महिलाओं और एक अधेड़ पुरुष का शव मिला।

पुलिस को इस घर के पास ही दूसरी इमारत से 80 साल के दंपति के शव भी मिले हैं। हमलावर दोनों घरों के पास रहता था और हमलावर के परिजनों के मुताबिक वह कभी-कभार ही घर के बाहर निकलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed