{"_id":"6bfc637c-8102-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"firing-in-switzerland-many-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड में गोलीबारी, कई हताहत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्विट्जरलैंड में गोलीबारी, कई हताहत
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 27 Feb 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्ज़रलैंड के शहर लुत्सर्न के निकट एक फ़ैक्टरी में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए हैं और सात लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह ख़बर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मारे गए लोगों में हत्यारा भी शामिल है। मेंज़नाऊ शहर में एक लकड़ी के कारखाने की कैंटीन में स्थानीय समय के अनुसार सुबह नौ बजे अचानक गोलीबारी होने लगी।
विज्ञापन
पुलिस और बचावकर्मी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एक स्विस खबर वेबसाइट 20 मिनट्स ने एक आदमी को कहते हुए बताया है, "मज़दूर लोग कैंटीन में सुबह जलपान कर रहे थे, तभी अचानक यह घटना घट गई।"
विज्ञापन
इस कारखाने में काम करने वाले मजदूरों के परिवारों के लिए वहां एक आपात टेलिफ़ोन लाइन शुरू की गई है। पुलिस के प्रवक्ता साइमन कौप ने स्विस अख़बार ब्लिक को बताया, "कुल तीन लोग मारे गए हैं और सात घायल हुए हैं। उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।"
स्विट्ज़रलैंड में बंदूक रखने वालों की दर दुनिया में सबसे ज़्यादा है लेकिन इस तरह की घटनाएं वहां अपेक्षाकृत कम होती हैं।
सैनिक सेवा अनिवार्य
स्विट्ज़रलैंड में 18 से 34 वर्ष के सभी स्वस्थ पुरुषों को अनिवार्य रूप से सैनिक सेवा करनी पड़ती है। उन सभी को सरकार की ओर से राइफ़लें और पिस्टल दी जाती हैं जिन्हें उन्हें अपने घरों में रखना पड़ता है।
हाल के समय तक बहुत से लोग अपनी सैनिक सेवा समाप्त होने के बाद भी अपने हथियार लौटाते नहीं थे। इस बारे में नियमों को हाल में और कड़ा बनाया गया है।
जिनेवा स्थित स्माल आर्म्स सर्वे के अनुसार स्विट्ज़रलैंड में अमेरिका और यमन के बाद तीसरे नंबर पर सबसे अधिक बंदूकधारी हैं लेकिन वहाँ पर सड़कों पर बंदूक से होने वाली हिंसा बहुत कम होती है।
लेकिन जहां तक घर के अंदर बंदूक चलाने और बंदूक से आत्महत्याओं का मामला है, स्विट्ज़रलैंड का स्थान यूरोप में फ़िनलैंड के बाद दूसरा है।