{"_id":"9e13b36e-5ec6-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"ferrari-sales-decline-in-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदी की मार फेरारी की सवारी पर?","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मंदी की मार फेरारी की सवारी पर?
बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 15 Jan 2013 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की वित्तीय और आर्थिक मुश्किलों का असर वहां के अमीरों पर भी पड़ रहा है और इसके चलते वहां बनने वाली लग्जरी या मंहगी फेरारी और मासेराटी कारों की अपने ही देश में बिक्री में कमी आई है।
विज्ञापन
कार उद्योग के आंकड़ें दिखाते हैं कि पिछले वर्ष घरेलू बाजार में फेरारी की बिक्री में 56 प्रतिशत और मासेराटी की बिक्री में 72 प्रतिशत कमी आई। पिछले साल इटली में सिर्फ 115 मासेराटी बिकीं और केवल 248 इतालवियों ने ही फेरारी खरीदीं। दोंनो कारें फिएट कंपनी बनाती है।
विज्ञापन
इटली में मंदी का दौर है और सरकार अपने घाटे को कम करने के लिए कटौती के कदम उठा रही है। इटली के मोटर व्यापारियों के संघ के अध्यक्ष ने बिक्री में कमी के लिए ऊंचे करों को ज़िम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
अमरिका में बढ़ी बिक्री
दूसरी तरफ अमेरिका में वर्ष 2012 में कारों की बिक्री में 13.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ। गाड़ियों की बिक्री के लिहाज से ये 2007 के बाद से अब तक का सबसे बढ़िया साल रहा।
वर्ष 2012 में कार उद्योग में कुल एक करोड़ 45 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई। बिक्री में तेजी की वजह सुधरती अमेरिकी अर्थव्यवस्था और कर्ज आसानी से उपलब्ध होना था।
जनरल मोटर्स कंपनी ने सबसे ज़्यादा, 25 लाख कारें और हल्के ट्रक बेचे जबकि प्रतिशत के हिसाब से फॉक्सवागन की बिक्री में सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विश्लेषकों का मानना है कि कार उद्योग के लिए ये साल और बेहतर होगा। कार बनाने वाली कंपनियां भी बिक्री में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी कर रही हैं। फोर्ड का कहना है कि अमेरिका में लगभग डेढ़ करोड़ गाड़ियां बिकेंगी।