फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   female fish are turned on by male gay fish sex

मछलियों को भाते हैं समलैंगिक नर साथी

Fri, 14 Dec 2012 05:58 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 14 Dec 2012 05:58 PM IST
विज्ञापन
female fish are turned on by male gay fish sex

एक शोध में पाया गया है कि मादा मछलियां उन नर मछलियों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो कि समलैंगिक होती हैं।

विज्ञापन


जर्मनी के वैज्ञानिकों ने गर्म प्रदेशों में पाई जाने वाली अटलांटिक मॉलीज़ नामक मछलियों के व्यवहार का अध्ययन करने के बाद ये संभावना जताई है। ऐसा देखा गया कि मादा मछलियां उन नर मछलियों की नकल करने की कोशिश करती हैं जिन्हें वो नर मछलियों के साथ संबंध बनाते हुए देखती हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि ये मछलियां उन नर मछलियों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाती हैं जो कि अन्य नर मछलियों के साथ 'फ़्लर्ट' करती हैं। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट विश्वविद्यालय के डॉक्टर डेविड बायरबैक के नेतृत्व में हुआ ये शोध रॉयल सोसायटी के जर्नल बायोलॉजी लेटर्स में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


इस शोध पत्र में वैज्ञानिकों ने जंतु जगत में समलैंगिक व्यवहारों को एक पहेली के तौर पर रेखांकित किया है। इसमें लिखा गया है कि नर समलैंगिक व्यवहार जंतु जगत की ज्यादातर मौजूदा प्रजातियों में देखा जा सकता है, लेकिन यदि डार्विन के सिद्धांत पर गौर किया जाए तो नर की प्रजनन क्षमता कमजोर पड़ने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जंतु जगत की ऐसी प्रजातियां जिनमें नर समलैंगिक होते हैं, अक्सर उन्हें मादा साथियों के साथ भी संबंध बनाते देखा गया है। इस तरह के उदाहरण पेंगुइन और बोनोबोस में आमतौर पर देखा जा सकता है।

आनुवांशिक
जीव वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह के क्रियाकलापों का आनुवांशिक संबंध भी हो सकता है। अटलांटिक मॉली मछलियों में जननांगों के पास के छिद्र पर हल्की सी चुभन देना अपने साथी को सेक्स के लिए तैयार करने का संकेत होता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार साथियों की क्षमता को दिखाता है क्योंकि उनके परिश्रम का स्तर ही वास्तव में उनके स्वास्थ्य और उनकी क्षमता का सूचक होता है। हालांकि इस प्रजाति की मछलियों की नर प्रजातियों की विशेषता ये है कि ये नर और मादा दोनों के ही जननांगों पर जोर-आजमाइश करते हैं।


डॉक्टर डेविड बायरबैक कहते हैं कि हम लोग ये देखकर आश्चर्यचकित रह गए जब समलैंगिक नर साथी भी मादा को उसी तरह प्रभावित करते हैं जैसे कि विषमलिंगी। डॉक्टर बायरबैक कहते हैं कि हम ये नहीं जानते कि मछलियों की ये प्रवृत्ति कितनी व्यापक है, लेकिन अभी तक ये प्रवृत्ति कई प्रजातियों में देखी जा चुकी है। इन प्रजातियों में मधु मक्खियां, कुछ अन्य मछलियां, पक्षी और मनुष्य समेत कई स्तनधारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed