डॉक्टर के लिबास में नशे के सौदागर, एंबुलेंस में लाते थे ड्रग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के बर्मिंघम मेल रिपोर्ट के अनुसार नेशनल क्राइम एजेन्सी ने हॉलैण्ड के दो व्यक्तियों को उस वक्त पकड़ा जब वो हिल स्ट्रीट पर दो लोगों को ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे।
दोनो ही लोग डॉक्टर के भेष में थे। पुलिस ने शक के आधार पर एंबुलेंस की तलाशी ली तो पाया कि 270 किलो का ड्रग्स गाड़ी के अंदर के हिस्से और अलमारियों में रखा था।
दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया जो एंबुलेंस की पार्किंग की जगह पर पाए गए थे। पुलिस को पहले से ही संदेह था लोगों की निगाहों से बचने के लिए ये डॉक्टर के भेष में रहते हैं इसलिए इन पर शक गहरा हुआ तो तलाशी ली गई।
सभी आरोपी 2 जुलाई तक हिरासत में
पहले भी पुलिस को ऐसी खबरें मिली थी कि ऐसे कुछ गिरोह काफी सक्रिय हैं। इसलिए पुलिस पहले से ही तैयार थी और इंतजार कर रही थी ताकि गुनाहगारों को रंगे हाथ पकड़ा जा सके।
ड्रग्स के इस मामले में 27 से 50 साल की उम्र के चार अन्य डच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में पेश होने से पहले 2 जुलाई तक हिरासत मे रहेंगे।