फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Extradition hearing: Vijay Mallya’s bail extended till April 2 by London court

प्रत्यर्पण मामले में पूरी नहीं हुई बहस, लंदन कोर्ट ने माल्या की जमानत 2 अप्रैल तक बढ़ाई

Fri, 12 Jan 2018 04:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
 Extradition hearing: Vijay Mallya’s bail extended till April 2 by London court
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले के लिए गुरुवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई सुनवाई में कोई नतीजा नहीं निकल सका। मामले की बहस पूरी नहीं होने की वजह से सुनवाई को फिर से आगे की तारीख के लिए टाल दिया गया है। इसके साथ ही विजय माल्या की जमानत अवधि को भी 2 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


अब अगली सुनवाई में कोर्ट माल्या पर फैसला सुना सकता है। हालांकि अभी अगली सुनवाई के लिए तारीख तय नहीं की गई है। वहीं सुनवाई के दौरान माल्या के वकील ने बचाव में कहा कि ब्रिटेन के कानून के मुताबिक भारत के कोई भी सबूत स्वीकार करने लायक नहीं है। हालांकि अभी भारत की तरफ से इस मसले पर पक्ष नहीं रखा गया है। बता दें कि माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप है। इससे पहले की सुनवाई में जज ने दोनों पक्षों को अपने तर्क पेश करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन

माल्या के जल्द प्रत्यर्पण को भारत ने मांगी ब्रिटेन से मदद

 Extradition hearing: Vijay Mallya’s bail extended till April 2 by London court
विजय माल्या - फोटो : SELF

भारत ने गुरुवार को भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के जल्द प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन से मदद मांगी। माल्या नौ हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित हैं और उनके प्रत्यर्पण का मुकदमा वेस्टमीनिस्टर की अदालत में चल रहा है। भारत के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू और ब्रिटेन के सुरक्षा एवं आर्थिक अपराध मंत्री बेन वालेस के बीच बैठक में इस मुकदमे पर बात हुई। 

अधिकारियों के मुताबिक इस बैठक के दौरान रिजिजू ने ब्रिटेन से माल्या के जल्द प्रत्यर्पण के लिए कहा। बैठक के बाद रिजिजू ने ट्वीट किया, ब्रिटेन के मंत्री बेन वालेस के साथ बैठक सफल रही। हमने साइबर सुरक्षा, कट्टरपंथ, भारत-ब्रिटेन में वांछित अपराधियों के प्रत्यर्पण में ज्यादा से ज्यादा सहयोग और सूचना साझा करने पर बात की। 

अधिकारियों के मुताबिक रिजिजू ने माल्या, आईपीएल उद्योगपति ललित मोदी और क्रिकेट बुकी संजीव कपूर समेत 13 लोगों के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन से कहा है। भारत ने 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में भी मदद मांगी है। रिजिजू ने अपने ब्रिटिश समकक्ष से कहा कि ब्रिटेन कश्मीरी और खालिस्तान अलगाववादियों की भारत विरोधी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed