लंदन की कोर्ट में भगोड़े माल्या ने कहा- सबका हिसाब चुका दूंगा..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से करोड़ों कर्ज लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा है कि वो जल्द ही सभी हिसाब चुकता कर देंगे। माल्या आज भारतीय बैंकों के कर्ज मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे। यहां न्यायाधीश भारतीय अधिकारियों द्वारा मुंबई जेल में माल्या के लिए की गई तैयारी के वीडियो की समीक्षा हो रही है। इससे पहले जुलाई में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत की न्यायाधीश एमा अर्बुथनाट ने माल्या के संदेहों को दूर करने के लिए भारतीय अधिकारियों से ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 का सिलसिलेवार वीडियो जमा करने को कहा था।
There is no evidence that Mallya or Kingfisher applied for bank loans with bad intent: Lawyer of Vijay Mallya tells Westminster Magistrates' Court in London (File pic: Vijay Mallya) pic.twitter.com/o85n4SWXYp
— ANI (@ANI) September 12, 2018विज्ञापन
इस दौरान माल्या ने कहा कि 'मैंने मामले के पूरी तरीके से सेटलमेंट के लिए कर्नाटक कोर्ट में अपील की है और मुझे उम्मीद है कि माननीय जज इसको ध्यान में रखते हुए मेरे पक्ष में फैसला सुनाएंगे। सभी का हिसाब चुकता कर दूंगा और मुझे लगता है यही अहम मकसद है।'' माल्या के वकील ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि माल्या या किंगफिशर ने बुरे इरादे से बैंक ऋण के लिए आवेदन किया।
बता दें कि माल्या पर भारत में करीब 9000 करोड़ रूपये के धोखाधड़ी का आरोप है। 62 साल के माल्या किंगफिशर एयरलाइन के प्रमुख हैं और पिछले साल अप्रैल में जारी प्रत्यर्पण वारंट के बाद से जमानत पर है। भारत सरकार की तरफ से क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने जिरह की थी और वीडियो को अदालत में जमा करने के लिए रजामंदी जताई थी। वीडियो अदालत में जमा कर दिया गया, जिसके बाद आज कोर्ट की कार्यवाही की जा रही है।