फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   european union cost ten billion dollars end unemployment

बेरोजगारी दूर करने के लिए खर्च होंगे दस अरब डॉलर

Fri, 28 Jun 2013 09:52 PM IST
Updated Fri, 28 Jun 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
european union cost ten billion dollars end unemployment

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में दो दिन तक चली यूरोपीय संघ की बैठक में शामिल हुए नेताओं ने नौजवानों में बढ़ती हुई बेरोज़गारी की समस्या का मुक़ाबला करने के लिए नया क़दम उठाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसके तहत यूरोपीय संघ रोज़गार बढ़ाने के लिए अगले दो सालों में दस अरब डॉलर ख़र्च करने पर सहमत हो गया है।

इस दौरान मुख्य ज़ोर नौजवानों को रोज़गार के लिए प्रशिक्षण देने पर रहेगा।

यूरोपीय संघ में रोज़गार की तलाश करने वाले 18 से 25 साल के कुल नौजवानों की करीब एक चौथाई आबादी बेरोज़गार हैं।

यूरोपीय संघ के नेता ज़रूरतमंद छोटे उद्योगों को कर्ज देने के लिए 10 अरब डॉलर की राशि ख़र्च करने पर भी सहमत हो गए हैं।

हालाकि इसको अपर्याप्त बताते हुए यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह राशि ऊंट के मुंह में ज़ीरे के समान है।

आलोचकों ने इस क़दम को अपर्याप्त माना। उनका कहना है कि जब तक यूरोपीय संघ के देशों की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी तब तक ऐसे प्रयासों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रतिभा का नुक़सान
यूरोप में हर चार में से एक नौजवान बेरोज़गार है।

बैठक की समाप्ति के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि बेरोज़गारी प्रतिभा का नुक़सान है।

कैमरन ने यह भी कहा कि “हमें ग़ैर-ज़रूरी नियम-क़ानूनों को कम करने की ज़रूरत है जिससे यूरोप का आर्थिक विकास तेज़ हो सके।”

कई महीनों के बाद इस बैठक में यूरोप के दीर्घकालिक बजट पर भी सहमति बन गई। अगले सात सालों के लिए अनुमोदित यह बजट कई खरबों का है।

वर्तमान में कुल 27 देश यूरोपीय संघ के सदस्य है।

विभिन्न देशों में बेरोज़गारी की दर
ग्रीस- 27%
स्पेन- 26.8%
पुर्तगाल- 17.8%
साइप्रस- 15.6%
आयरलैंड गणराज्य- 13.5%
इटली- 12%
फ्रांस- 11%
इंग्लैंड- 7.7%
जर्मनी- 5.4%
यूरोपीय संघ की औसत बेरोज़गारी दर- 11%

(स्रोत यूरोस्टैट, अप्रैल 2013)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed