फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Europe: Many deaths from severe heat, mercury crosses 40 degrees

पारा 40 के पार, यूरोप में भीषण गर्मी से गई लोगों की जान

Mon, 07 Aug 2017 01:54 AM IST
एजेंसी/ रोम
एजेंसी/ रोम Updated Mon, 07 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Europe: Many deaths from severe heat, mercury crosses 40 degrees
यूरोप में भीषण गर्मी - फोटो : scmp

दक्षिणी यूरोप के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और अरबों डॉलर की फसल को नुकसान पहुंचा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दशकों में स्थिति और खराब हो सकती है।

विज्ञापन


अगस्त की शुरुआत में ही लू से इटली और रोमानिया में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन, पुर्तगाल, दक्षिण फ्रांस, इटली, बाल्कन और हंगरी के ज्यादातर हिस्सों में काफी अधिक तापमान दर्ज किया गया है। प्रभावित इलाकों में पारा रोज 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। यही नहीं सूखे व जुलाई में लू चलने से जंगलों में लगी आग के कारण पुर्तगाल में 60 लोग मारे भी जा चुके हैं।
विज्ञापन


तापमान में इजाफे से इटली में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 15-20 फीसदी का इजाफा हुआ है। यही नहीं इटली में ही अभी तक कम से कम तीन लोग लू लगने से मारे गए हैं। रोमानिया में भी लू से दो की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed