{"_id":"5b2cccc54f1c1bf66e8b9868","slug":"eu-slaps-tariffs-on-america-products-after-donald-trump-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय संघ ने अमेरिकी उत्पादों पर लगाया जवाबी शुल्क, व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
यूरोपीय संघ ने अमेरिकी उत्पादों पर लगाया जवाबी शुल्क, व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुल्क बढ़ाने के जबाव में यूरोपीय संघ ने भी अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाया है। यूरोपीय संघ ने अमेरिका से आने वाले बोर्बोन, जींस और मोटरसाइकिलों समेत अन्य प्रमुख अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाया है।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ (ईयू) के आधिकारिक जर्नल के अनुसार, यह शुल्क आज आधी रात से प्रभावी हो गया है। इस शुल्क से दुनिया भर के शेयर बाजारों को कड़ा झटका लगेगा , जो कि पहले से ही अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार गतिरोध की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रंप द्वारा यूरोप से आने वाले इस्पात एवं एल्युमीनियम उत्पादों पर शुल्क लगाने के निर्णय के जवाब में यूरोपीय संघ ने 2.8 अरब यूरो (3.3 अरब डॉलर) के अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाया है।
विज्ञापन
ट्रंप द्वारा इस्पात पर 25 प्रतिशत शुल्क और एल्युमीनियम पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद मार्च में यूरोपीय संघ ने पहली बार में एक सूची पेश की थी। हालांकि इस सूची में किसी ब्रांड का नाम नहीं दिया गया था। लेकिन यूरोपीय आयोग के प्रमुख जेन - क्लाउडे जंकर ने कहा था कि संघ हार्ले डेविडसन , बोर्बोन और लिवाइस जींस को निशाना बना सकता है।