फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   electricity without wire

जापान की अनोखी खोज, बिना तार के पहुंची बिजली

Fri, 13 Mar 2015 05:22 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
electricity without wire

अनोखी और अद्भुत खोज। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि बिना तार के आपके घर में बिजली का बल्ब जल जाए? जी हां यह जल्द संभव हो सकेगा। दरअसल  जापान की एक कपंनी ने बिना तार के करंट को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में बड़ी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


कपंनी के इस प्रयोग को अनोखी खोज माना जा रहा है। कपंनी के इस प्रयोग की सफलता से जापान की इंडस्ट्रीज में कौतूहल का माहौल है। साथ ही कंपनी के लोग भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक जापान की कपंनी मित्शुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज ने यह प्रयोग कर बिना तारों के बिजली को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। कपंनी के मुताबिक यह प्रयोग स्पेस में सौर ऊर्जा के प्रोडक्शन को विद्युत के वास्तविक रुप में परिवर्तित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किया प्रयोग

electricity without wire

कपंनी के मुताबिक इसमें माइक्रोवेब टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर कुल दस किलोवाट बिजली को बिना तार के एक रिसीवर तक पहुंचाया गया। यह रिसीवर एक मीटर 640 फुट की दूरी पर रखा गया था।

कपंनी का कहना है कि यह पहला और छोटा सा प्रयोग है बिना तार के बिजली पहुंचाने के लिए प्रयास जारी है। स्पेस में बड़ी मात्रा में मौजूद सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर इसे अर्थ पर प्रयोग करना इस प्रयोग का मकसद है। जापान की कपंनी के इस प्रयोग ने सौर ऊर्जा का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल करने की दिशा और ऊर्जा के अन्य विकल्पों के कई रास्ते खोल दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed