फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Eight year old Yoga champion Ishwar Sharma become 'British Indian of the Year'

आठ वर्षीय योग चैंपियन ईश्वर शर्मा बना ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ दी ईयर’

Mon, 16 Jul 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Eight year old Yoga champion Ishwar Sharma become 'British Indian of the Year'
योग के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने के लिए भारतीय मूल के एक आठ वर्षीय छात्र को ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ दी ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया है। वह अंडर-11 ब्रिटिश राष्ट्रीय योग चैंपियन का विजेता है। ईश्वर शर्मा नाम के इस बच्चे ने व्यक्तिगत और कलात्मक दोनों योग में कई सम्मान हासिल किए हैं। पिछले महीने उसने कनाडा के विन्निपेग में आयोजित ‘वर्ल्ड स्टुडेंट गेम्स - 2018’ में ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। 
विज्ञापन


अंडर-11 ब्रिटिश राष्ट्रीय योग चैंपियन विजेता हैं ईश्वर

केंट के सेंट माइकल्स प्रीप्रेटरी स्कूल में पढ़ने वाले ईश्वर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि मैं किसी और के बजाय खुद से मुकाबला कर रहा हूं। यह हर मुश्किल को आसान करने के लिए मुझे चुनौती देता है। मैं हमेशा योग का छात्र रहूंगा। मैं अपने शिक्षकों का आभारी हूं।’
विज्ञापन


व्यक्तिगत और कलात्मक योग में कई सम्मान हासिल कर चुके हैं

इस हफ्ते बर्मिंघम में आयोजित छठे वार्षिक सम्मान समारोह में ईश्वर को युवा विजेता श्रेणी में ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया। ईश्वर के पिता विश्वनाथ ने कहा कि उसकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है। उसने बेहतरीन अकादमिक प्रदर्शन किया है। हम चाहते हैं कि वह अपनी जीवनशैली और आदतों से बड़ों और बच्चों को प्रेरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसूर से है ईश्वर का संबंध

मैसूर से संबंध रखने वाले ईश्वर समय-समय पर मैसूर आकर भी योग का प्रशिक्षण लेते हैं। मैसूर को प्रतिष्ठित योग गुरुओं का गढ़ कहा जाता है।

उपलब्धियां

100 से अधिक आयोजनों में योग का प्रदर्शन कर चुके
वेद और गीता के 50 श्लोक कंठस्थ
मई में तुर्की में हुए यूरो एशियन योग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
दूसरों की मदद के लिए कोष जुटाने को कई बार योग प्रदर्शन किया

लक्ष्य 

दिसंबर में चिली
जनवरी, 2019 में बीजिंग में प्रतियोगिता
2019 में कनाडा में होने वाला वर्ल्ड गेम्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed