{"_id":"573d3b7d4f1c1b2f57ac6faf","slug":"egyptair-flight-goes-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजिप्ट एयर का लापता विमान क्रैश, मरने वालों की संख्या 69","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इजिप्ट एयर का लापता विमान क्रैश, मरने वालों की संख्या 69
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
पेरिस से काहिरा जा रहे इजिप्ट एयर के विमान का बुधवार रात को रडार से संपर्क टूट गया था। इजिप्ट एयर के मुताबिक फ्लाइट नंबर MS804 के विमान ने पेरिस से काहिरा के लिए उड़ान भरी थी लेकिन कुछ समय बाद विमान का रडार से संपर्क टूट गया। अब इजिप्ट के विमानन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि पेरिस से काहिरा आ रहा विमान एमएस 804 क्रैश हो गया है।
विज्ञापन
एयरलाइन ने ट्वीट कर बताया कि विमान में 59 यात्री सहित 10 क्रू मेंबर थे। विमान जब लापता हुआ तो वह भूमध्यसागर के ऊपर 37 हजार फुट की ऊंचाई पर था। रडार से संपर्क टूटने वाले विमान में 35 यात्री इजिप्ट और 15 यात्री फ्रांस के हैं। विमान क्रैश में मरने वालों की संख्या 69 बताई जा रही है।
विज्ञापन
इजिप्ट एयर ने ट्वीट कर बताया है कि यात्रियों के परिवार इस खबर के बाद एयरपोर्ट पर आ रहे हैं। हमने उनकी सुविधा के लिए डॉक्टर और ट्रांस्लेटर उपल्बद कराए हैं। ऐसे मुश्किल समय में इन परिवारों का ख्याल रखा जा रहा है। इस संबंध में और जानकारियां आना अभी आना बाकी हैं।
विज्ञापन
30 Egyptians, 15 French among passsengers on vanished flight: EgyptAir. (AFP)
— Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2016