फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   earthquake rocks resort island of ischia in italy

इटली के इस्चिया द्वीप पर भूकंप ने मचाई तबाही, एक महिला की मौत, 25 घायल

Tue, 22 Aug 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 22 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
earthquake rocks resort island of ischia in italy
Earthquake in Italy - फोटो : AP

इटली के हॉलीडे आइलैंड कहे जाने वाले इस्चिया द्वीप पर सोमवार रात जबरदस्त भूकंप ने भारी तबाही मचाई। 4.0 की तीव्रता वाले भूकंप से एक महिला की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। एक और शख्स लापता है जिसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भूकंप सोमवार रात को उस समय आया जब सभी लोग रात के खाने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: इटली का पर्यटक सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन


यूएस जियोलॉजी सर्वे ने इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूट मापी। जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इटैलियन अधिकारियों ने शिकायत करते हुए कहा कि एजेंसियां इस भूकंप की तीव्रता 3.6 बताकर इसको कम आंक रही हैं। हालात इतने मुश्किल हैं कि होटल और हॉस्पिटल के एक हिस्से को खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजोली हॉस्पिटल के डॉ. रॉबर्ट अलोका के मुताबिक घायल 26 लोगों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किया गया है। आपको बता दें कि इटली के कासामिसिओला में पहले भी 1883 में भूकंप आ चुका है जिसमें 2 हजार लोगों की मौत हो गई थी।  

पढ़ें: इंडोनेशिया में 6.5-तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed