{"_id":"8b2411df1c64d4c1287a94a44d53ce1b","slug":"earthquake-in-greece-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीस में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ग्रीस में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप
Updated Tue, 17 Nov 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीस के पश्चिमी तट पर मंगलवार को भूकंप महसूस किया गया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक ग्रीस में आए इस भूकंप का केंद्र राजधानी एथेंस से 289 किलोमीटर दूर ज़मीन में 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का पहला झटका मंगलवार सुबह स्थानीय समयानुसार 10:34 बजे महसूस किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद आए भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। इसका केंद्र ज़मीन से पांच किलोमीटर नीचे था। एक स्थानीय अधिकारी ने टेलीविजन पर भूकंप से किसी बड़े नुकसान से इनकार किया है।
विज्ञापन
ग्रीस पुलिस ने भी कहा है कि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।