फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Dubai royalty share family photos of casual Tube ride in London

जींस टीशर्ट पहने दुबई की शाही फैमिली ने लंदन की ट्यूब ट्रेन में किया सफर, तस्वीरें वायरल

Fri, 29 Jul 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Dubai royalty share family photos of casual Tube ride in London
लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में दुबई की शाही फैमिली। - फोटो : Twitter
आमतौर पर शाही खानदानों को लंदन की अंडरग्राउंड ट्यूब ट्रेन में ट्रेन करते हुए देखा नहीं गया है। हालांकि दुबई के प्रिंस और उनके पिता इस मामले में अपवाद हैं। 
विज्ञापन


बैंक खातों में करोड़ों होने के बावजूद दुबई के शाही खानदान ने ब्रिटिश राजधानी के दौरे पर लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में सफर करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


 

पारंपरिक कपड़ों के बजाय कैजुअल ड्रेस में शाही परिवार

Dubai royalty share family photos of casual Tube ride in London
अपने पिता के साथ दुबई प्रिंस - फोटो : Twitter
प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद अल मक्तोम अपने पिता के साथ ट्रेन में सफर की तस्वीरें शेयर की हैं। उनके पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद हैं, जो उनके बगल में बैठे हैं। राशिद पिता होने के साथ संयुक्त अरब अमीरात, दुबई के शासक हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

ट्रेन में सफर के दौरान शाही खानदान कैजुअल कपड़ों में था। तस्वीरों में उन्हें टी-शर्ट और जीन्स पहने हुए देखा जा सकता है। 


प्रिंस के पास ट्विटर पर 1.8 मिलियन फॉलोवर

Dubai royalty share family photos of casual Tube ride in London
दुबई प्रिंस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। - फोटो : Twitter
आपको बता दें कि दुबई के शाही खानदान के पास ब्रिटेन और लंदन में कई सारी संपत्तियां हैं। यहीं नहीं सरे में तो इस शाही परिवार के पास 75 मिलियन पाउंड की संपत्ति है। 

दुबई के प्रिंस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और सिर्फ ट्विटर पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोवर हैं।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed