फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   drunken pilot gone jail for 9 month

शराब पीकर विमान चलाने वाले पायलट को जेल

Sat, 23 Nov 2013 03:17 PM IST
Updated Sat, 23 Nov 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
drunken pilot gone jail for 9 month

ब्रिटेन की एक अदालत ने पाकिस्तान एयरलाइंस के पायलट को उड़ान से पहले निर्धारित सीमा से ज़्यादा शराब पीने के आरोप में नौ महीने कैद की सज़ा सुनाई है।

विज्ञापन


पीआईए के पायलट इरफान फैज को इस वर्ष सितंबर में तब गिरफ़्तार किया गया था, जब वह ब्रिटेन के लीड्स ब्रैडफोर्ड एयरपोर्ट से पीआईए का यात्री विमान लेकर पाकिस्तान रवाना होने वाले थे।
विज्ञापन


लीड्स के क्राउन कोर्ट के जज जस्टिस पीटर कोलसन ने अपने फ़ैसले में कहा कि इरफ़ान फैज ने निर्धारित सीमा से अधिक शराब पीकर लोगों का जीवन खतरे में डाला और अगर उन्हें समय पर गिरफ़्तार न किया जाता, तो इसके भयानक परिणाम हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया था कि पायलट इरफ़ान फ़ैज़ ने उड़ान के लिए निर्धारित सीमा से क़रीब साढ़े चार गुना अधिक शराब पी रखी थी और जब वह जहाज़ में जा रहे थे तो उनके मुंह में शराब की दुर्गंध थी और क़दम लड़खड़ा रहे थे।

इरफ़ान फ़ैज़ के वकील पॉल ग्रीन का कहना था कि उनके मुवक्किल को अधिक शराब की लत नहीं है लेकिन वह पाकिस्तान में अपने परिवार के लोगों को अपहरण की धमकी के कारण सख्त मानसिक दबाव में थे।


इरफ़ान फैज ने पीआईए के एक अन्य पायलट शाहिद हुसैन को रक्षा गवाह के बतौर पेश किया ताकि वह अदालत को बता सकें कि वे एक सम्मानित पायलट हैं।

फैज ने पाकिस्तान एयरलाइंस के शराब पीने संबंधी नियमों का भी हवाला दिया।

बचाव पक्ष की दलील
बचाव वकील के मुताबिक़ उनके मुवक्किल पाकिस्तान के एक सम्मानजनक परिवार से हैं और 25 साल से पीआईए में कार्यरत हैं।

रक्षा गवाह शाहिद हुसैन ने अदालत को बताया कि पीआईए के मौजूदा नियमों के मुताबिक़ पायलट को उड़ान से 12 घंटे पहले शराब से दूर रहना चाहिए, लेकिन इससे पहले यह समय आठ घंटे का था।

न्यायाधीश ने अपने फ़ैसले में कहा कि सुरक्षित उड़ान के लिए 12 घंटे का समय बिलकुल नाकाफ़ी है।

फैज के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को उड़ान के दौरान शराब पीने से संबंधित नियमों के बारे में पता नहीं था।

न्यायाधीश ने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे कि कैसे ब्रिटेन से उड़ान भरने वाले पायलट ब्रिटेन के शराब से जुड़े नियमों से अनजान हो सकते हैं और अगर पायलट उड़ान से पहले गिरफ़्तार न किया गया होता तो इसके भयानक परिणाम हो सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed