{"_id":"56d95e694f1c1bb3048b4695","slug":"donald-tusk-says-do-not-come-to-europe","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रवासी गैरकानूनी ढंग से यूरोप न आएं'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
'प्रवासी गैरकानूनी ढंग से यूरोप न आएं'
बीबीसी/यूरोप
Updated Fri, 04 Mar 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी सकंट के कारण यूरोप की बढ़ती चुनौतियां
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपियन काउन्सिल के अध्यक्ष डोनल्ड टस्क ने आर्थिक कारणों से यूरोप में गैरकानूनी ढंग से आने वाले प्रवासियों से सीधे अपील की है कि वे यूरोप न आएं।
यूरोपीय संघ के प्रवासी संकट को सुलझाने के लिए उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रवासियों को मानव तस्करों पर भरोसा कर अपनी जिंदगी और धन को खतरे में नहीं डालना चाहिए।
प्रवासी संकट पर समझौता करने के मकसद से ग्रीस और तुर्की की यात्रा पर गए डोनल्ड टस्क ने कहा कि गैरकानूनी प्रवासी अब ग्रीस से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सीमा पर सख्ती बढ़ाए जाने से करीब 25 हजार प्रवासी ग्रीस में फंसे हुए हैं।
गुरुवार को प्रवासियों ने मेसिडोनिया जाने वाले रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया था। डोनल्ड टस्क ने यूरोपीय देशों से शेंगेन नीति का पालन करने और एकतरफा फैसले के तहत अपने बॉर्डर बंद न करने की भी अपील की है। शेंगेन समझौते के तहत यूरोपीय संघ के देशों में पासपोर्ट रहित सफर किया जा सकता है, जबकि यूरोप की बाहरी सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े नियम लागू हैं।