फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   donald tusk says do not come to europe

'प्रवासी गैरकानूनी ढंग से यूरोप न आएं'

Fri, 04 Mar 2016 03:38 PM IST
बीबीसी/यूरोप
बीबीसी/यूरोप Updated Fri, 04 Mar 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
donald tusk says do not come to europe
प्रवासी सकंट के कारण यूरोप की बढ़ती चुनौतियां - फोटो : Getty
यूरोपियन काउन्सिल के अध्यक्ष डोनल्ड टस्क ने आर्थिक कारणों से यूरोप में गैरकानूनी ढंग से आने वाले प्रवासियों से सीधे अपील की है कि वे यूरोप न आएं।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ के प्रवासी संकट को सुलझाने के लिए उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रवासियों को मानव तस्करों पर भरोसा कर अपनी जिंदगी और धन को खतरे में नहीं डालना चाहिए। 

प्रवासी संकट पर समझौता करने के मकसद से ग्रीस और तुर्की की यात्रा पर गए डोनल्ड टस्क ने कहा कि गैरकानूनी प्रवासी अब ग्रीस से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सीमा पर सख्ती बढ़ाए जाने से करीब 25 हजार प्रवासी ग्रीस में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को प्रवासियों ने मेसिडोनिया जाने वाले रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया था। डोनल्ड टस्क ने यूरोपीय देशों से शेंगेन नीति का पालन करने और एकतरफा फैसले के तहत अपने बॉर्डर बंद न करने की भी अपील की है। शेंगेन समझौते के तहत यूरोपीय संघ के देशों में पासपोर्ट रहित सफर किया जा सकता है, जबकि यूरोप की बाहरी सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े नियम लागू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed