फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Donald Trump lags far behind PM Narendra Modi on Facebook

सोशल मीडिया पर ट्रंप से ज्यादा पॉपुलर हैं पीएम मोदी, स्टडी में हुआ खुलासा

Wed, 02 May 2018 03:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump lags far behind PM Narendra Modi on Facebook

सोशल मीडिया पर फालोअर्स के मामले में भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर वैश्विक नेताओं में सबसे आगे हों लेकिन फेसबुक पर वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी पीछे हैं। कम्यूनिकेशन फर्म 'बर्सन मार्टस्टेलर' के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, मौजूदा वक्त में नरेंद्र मोदी फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। मोदी को 43.2 मिलियन (चार करोड़ 32 लाख) लोग फॉलो करते हैं। यह आंकड़ा ट्रंप के 23.1 मिलियन (दो करोड़ 31 लाख) फेसबुक फॉलोअरों की संख्या की तुलना में करीब दोगुना है। 
विज्ञापन


बता दें कि स्टडी में 650 लोगों को शामिल किया गया था जिनके फेसबुक पेज की 1 जनवरी 2017 से गणना की गई। पिछले 14 महीनों में ट्रंप के पेज पर 204.9 मिलियन कमेंट, लाइक्स और शेयर आये। वहीं पीएम मोदी के पेज पर 113.6 मिलियन कमेंट, लाइक्स और शेयर आये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टडी में यह भी जानकारी दी गई कि औसतन ट्रंप एक दिन में 5 बार फेसबुक पर पोस्ट करते हैं वहीं पीएम मोदी औसतन 2 या 3 बार पोस्ट करते हैं। फॉलोअर्स के मामले में स्टडी में बताया गया कि जॉर्डन की रानी तीसरे नंबर पर हैं। उनके 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

वहीं कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन इस कतार में पांचवें स्थान पर हैं। करीब 50 फीसदी के इजाफे के साथ मौजूदा वक्त में उनके फॉलोअरों की संख्या लगभग 96 लाख है। दिलचस्प यह कि उनके फॉलोअरों की कुल संख्या कम्बोडिया के कुल फेसबुक यूजर्स से भी अधिक है। बता दें कि कम्बोडिया में 71 लाख फेसबुक यूजर्स हैं। 


इस वजह से मोदी ने ट्रंप को पछाड़ा 

अध्ययन में पाया गया है कि एशिया में लोग ट्विटर की तुलना में फेसबुक का इस्तेमाल अधिक करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य एशियाई नेताओं के फॉलोअरों की अधिक संख्या के पीछे यह भी एक वजह मानी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed