फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   divorce hotel

तलाक के लिए मशहूर एक होटल

Wed, 13 Mar 2013 05:02 PM IST
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
divorce hotel

नीदरलैंड में एक बेहद दिलचस्प और अनूठा होटल है जिसका नाम है ‘डाइवोर्स होटल डॉट कॉम’। यहां आप अपनी शादी से चेक-आऊट करने के लिए चेक-इन कर सकते हैं। ‘तलाक के क्षेत्र में पूरे दखल के साथ मौजूद एक होटल’।

विज्ञापन


‘डाइवोर्स होटल डॉट कॉम’ बेहद सरल और किफायती तरीके से तलाक मुहैया कराने का दावा करता है। क्या आप परंपरागत तरीके से ऊंची कीमत देकर तलाक लेने की बजाय उच्च कोटि के पेशेवरों और वकीलों से लैस इस होटल में मात्र दो-तीन दिनों में तलाक लेना चाहते हैं?
विज्ञापन


झटपट तलाक
डाइवोर्स होटल के निदेशक जिम हालफेंस कहते हैं कि पूरी दुनिया हमारी इस नई पहल के बारे में जानने को उत्सुक है। इन सबके पीछे हमारा बस एक ही मकसद है, झटपट तलाक।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस क्षण आप अपने पार्टनर से अलग होने का फ़ैसला कर लेते हैं, उसी क्षण खुशहाल जिंदगी की एक नई पारी शुरु हो जाती है। क्योंकि, जब आप तलाक के लिए लंबी प्रक्रिया में जाते हैं, आपको तनाव की मासिक और साप्ताहिक किश्तों की अनगिनत कड़ियों का भुगतान करना होता है।

इसलिए जभी आप 100% तय कर लें, हमारे पास आइए और सकारात्मक तरीके से एक-दूसरे से अलग हो जाइए। होटल का दावा है कि उनके पास बेहतर प्रशिक्षित, बेहद योग्य और पेशेवर लोग हैं।

यहां वकील, रीयल स्टेट एजेंट, सिविल-लॉ नोटरी, टैक्स वकील, कंपनी मूल्यांकनकर्ता सहित कई पेशेवरों की सेवाएं एक जगह, एक साथ मिल जाती है.यहां आप सामान्य ग्राहक नहीं, विशिष्ट अतिथि होते हैं।

किफायती और सरल तरीका
तल्ख हो चुके रिश्ते से इस खास डाइवोर्स होटल में आप दो तरीके से छुटकारा पा सकते हैं। पहला तरीका पारंपरिक तलाक का है। यदि आप अपने ही इलाके में तलाक चाहते हैं तो ये बहुत सरल और कम महंगा होगा।

नीदरलैंड में ‘डाइवोर्स होटल” के 20 ठिकाने हैं जहां आप इस होटल के वकीलों की टीम में से किसी एक वकील की मदद से 150 यूरो प्रति घंटा की दर पर या 1199 यूरो के निश्चित शुल्क पर तलाक हासिल कर सकेगें।

दूसरा तरीका ये है कि आप होटल में आएं, रुकें और तलाक लें। यदि आप और आपका पार्टनर शीघ्र, कारगर और शांतिपूर्ण तरीके से तलाक चाहते हैं तो ये होटल हाजिर है।

डाइवोर्स होटल नीदरलैंड ही नहीं, बाहर के भी कई होटलों के साथ मिल कर काम करता है। यहां पेशेवरों की एक टीम केवल दो-तीन दिनों में तलाक को संभव बनाती है।

परियों की कहानियों का अंत हमेशा सुखद नहीं होता। कहा भी गया है कि वो अफसाना जिसे अंजाम तक न लाना हो मुमकिन, उसे एक खूबसूरत मोड़ दे छोड़ना अच्छा। इसी आदर्श पर चल रहे हैं, नीदरलैंड के कई और होटल।

फिर से एक दोस्त
यहां आकर तलाक लेने वाले एक तलाकशुदा शख्स हेंक बताते हैं कि हम दोंनो पति पत्नी के बीच तीखी लड़ाइयां, लंबी संवादहीनता और मतभेद घर कर चुके थे। उसी समय हमने इस होटल के बारे में सुना। यहां हमें अपने अनचाहे रिश्ते से फ़ौरन मुक्ति मिल गई।


हमें आपसी रंजिशें भुलाकर फिर से दोस्त बन जाने का मौका मिला। तलाक मामलों की वकील मेरी लुइस वेन कहती हैं कि हम यही कोशिश करते हैं कि हमारा मुवक्किल वीकेंड पर जब इस होटल से जाए तो सबकुछ ठीक किया जा चुका हो, ताकि यहां से निकलते ही उनकी ज़िदंगी पटरी पर पूरी तरह दौड़ने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed