फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Digital India will help promote new satellite sec 12

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में मदद करेगा नया सेटेलाइट

Sun, 01 Jul 2018 08:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
Digital India will help promote new satellite sec 12

भारत ने डिजिटल इंडिया और इसको लेकर वित्तीय क्षेत्र में की गई पहलों में तेजी लाने के लिए सेटेलाइट एसईसी-12 लांच किया है। यह सेटेलाइट देश के डीटीएच टीवी मार्केट को बढ़ाने में मदद करेगा। दरअसल, देश के ग्रामीण इलाकों में डीटीएच के ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


एसईएस वीडियो के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वैश्विक बिक्री) दीपक माथुर ने बताया कि यह सेटेलाइट देश को डिजिटल इंडिया में तब्दील करने की दिशा में बड़ा कदम है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सेटेलाइट डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने, भारत को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने और देश में संपर्क साधनों को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। दक्षिण एशिया और देश के ऊपर एसईएस-12 की उच्च क्षमता डिजिटल इंडिया और वित्तीय समावेशन में और तेजी लाने में मदद कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के प्रमुख सेटेलाइट ऑपरेटरों में शामिल एसईएस के वरिष्ठ कार्यकारी ने बताया कि भारतीय हवाई क्षेत्र में मोबाइल और इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के संबंध में ट्राई के हालिया फैसले के बाद सेटेलाइट अब विमान के भीतर संपर्क सेवा उपलब्ध करा सकता है। 


एसईएस-12 को जून की शुरुआत में स्पेस एक्स फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से अमेरिका में फ्लोरिडा के केप कैनावरेल अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था। यह मौजूदा समय में एसईएस एनएसएस-6 द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को बढ़ाने और स्थान लेने के लिए तैयार है। एसईएस-8 के साथ एसईएस-12 1.8 करोड़ घरों तक पहुंच बनाएगा। इन सेटेलाइट के जरिए दर्शकां ेको एचडी और अल्टा एचडी कंटेंट मुहैया कराया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed