फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   despite marrying Prince Harry Meghan Markle would not become Princess Meghan officially

प्रिंस हैरी से शादी होने के बावजूद इसलिए कभी प्रिसेंस नहीं कहलाएंगी मेगन मार्केल

Sat, 19 May 2018 03:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
despite marrying Prince Harry Meghan Markle would not become Princess Meghan officially
प्रिंस हैरी-मेगन मार्केल

19 मई को प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल की शाही शादी होने वाली है। मगर प्रिंस से शादी होने के बावजूद मेगन को अमेरिकन प्रिंसेस मेगन नहीं कह पाएंगे। बेशक अमेरिकी अभिनेत्री ब्रिटेन के शाही परिवार का हिस्सा बनने वाली हैं लेकिन वह कभी भी आधिकारिक तौर पर एक राजकुमारी नहीं बनेंगी। उन्हें डचिस का पद दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीएनएन के अनुसार शादी के बाद मार्केल हैरी के टाइटल के साथ ही उनके नाम को अपना लेंगी। उनका नाम प्रिंसेस हेनरी ऑफ वेल्स हो जाएगा। इसके अलावा महारानी उन्हें कोई और टाइटल दे सकती हैं। प्रिंस हैरी का असली नाम हेनरी है। माना जा रहा है कि अपनी पूरी जिंदगी मेगन को प्रिंसेस हेनरी के तौर पर नहीं जाना जाएगा। शाही इतिहासकार मार्लिन कोइंग ने बताया कि अगर शादी के बाद प्रिंस विलियम की तरह हैरी को ड्यूक की उपाधि दी जाती है तो मेगन अपनी जेठानी केट मिडिलटन की तरह डचिस कहलाएंगी। 
विज्ञापन


मेगन अपने नाम के आगे आधिकारिक तौर पर प्रिंसेस शब्द का इस्तेमाल इसलिए नहीं कर सकतीं क्योंकि उनका जन्म ना तो शाही परिवार में हुआ है और ना ही वह ब्रिटेन से ताल्लुक रखती हैं। शनिवार को होने वाली शादी में मेगन के पिता की रस्म ससुर और प्रिंस चार्ल्स करेंगे क्योंकि उनके पिता की तबीयत काफी खराब है और वह शादी में आने की स्थिति में नहीं हैं। इसी वजह से प्रिंस चार्ल्स सेंट जॉर्ज चैपल में पिता की रस्में निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही महल केंनिंग्सटन के अनुसार खुद मेगन ने इस रस्म को निभाने का आग्रह अपने होने वाले ससुर प्रिंस चार्ल्स से किया था, जिसे उन्होंने मान लिया। ईसाई रीति-रिवाज से होने वाली शादियों में पिता दुल्हन का हाथ थामकर उन्हें पादरी और दूल्हे के पास ले जाते हैं। यह शाही शादी सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर कैसल में होगी। जिसे दुनिया के सबसे पुराने महलों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed