फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   deadbodies found in lorry

ऑस्ट्रिया में लॉरी से मिले दर्जनों शव

Thu, 27 Aug 2015 07:01 PM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
deadbodies found in lorry

ऑस्ट्रियाई पुलिस का कहना है कि पूर्वी प्रांत बर्जनलैंट में एक लॉरी से करीब बीस अप्रवासियों के शव मिले हैं।रिपोर्टों के मुताबिक मारे गए लोगों की तादाद 50 भी हो सकती है।

विज्ञापन


ये लॉरी पुलिस को हंगरी की सीमा से सटे एक मुख्य मार्ग पर मिली है।इस फ्रीजर लॉरी को सडक किनारे खडा किया गया था। शव कुछ दिन पुराने हो सकते हैं।

अप्रवासियों का है संकट!

deadbodies found in lorry

पुलिस ने फ्रीजर लॉरी से शव मिलने को एक क्रूर अपराध करार दिया है। ऑस्ट्रिया की आंतरिक मामलों की मंत्री योआना मिक्लीटनर का कहना है कि ये त्रास्दी अप्रवासियों को बचाने और मानव तस्करी में लिप्त लोगों से निबटने के लिए यूरोपीय संघ की समान नीतियों की तुरंत जरूरत को रेखांकित करती है।

मध्यपूर्व के संघर्ष प्रभावित देशों से दसियों हजार लोग यूरोप पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं। संयोग से आज ही ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में अप्रवासी संकट पर चर्चा के लिए यूरोपीय देशों का सम्मेलन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed