फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   cyber crime centre will end cyber attack

साइबर हमलों पर लगाम कसेगा साइबर क्राइम सेंटर

Fri, 11 Jan 2013 10:42 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 11 Jan 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
cyber crime centre will end cyber attack

साइबर अपराधों से लड़ने के लिए यूरोप का पहला केंद्र नीदरलैंड्स में खोला जा रहा है। ये केंद्र ऑनलाइन हमलों, क्रेडिट कार्ड के फर्जी इस्तेमाल और इंटरनेट पर बच्चों के यौन उत्पीड़न को रोकने जैसे मुद्दों पर ध्यान देगा।

विज्ञापन


इस केंद्र के विशेषज्ञ ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्कों की सुरक्षा को भी बेहतर करेगा। इस केंद्र में यूरोप भर के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी जो इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को वर्चुअल दुनिया के हमलावरों से बचाएंगे। क्रेडिट कार्ड के फर्जीवाड़े को रोकने पर इन लोगों का खास ध्यान होगा।
विज्ञापन


ग्रज़ेगोर्ज़ माज़ुरकीवज़ इन्हीं विशेषज्ञों में से एक हैं। वो कहते हैं, “यूरोपीय संघ में कार्ड से सबसे ज्यादा पेमेंट होता है और अनुमान है कि संगठित आपराधिक गुट इसका खूब फायदा उठाते हैं और इसकी वजह से हर साल 1।5 अरब यूरो की चपत लगती है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ इंटरनेट पर
इस केंद्र में इंटरनेट पर बच्चों के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए भी यूनिट बनाई गई है। लेकिन साइबर अपराधी तभी से सक्रिय हैं, जब से इंटरनेट पर लोगों की सक्रियता बढ़ी है।

ऐसे में इस केंद्र की स्थापना अब क्यों हो रही है, इस पर 'यूरोपीयन साइबरक्राइम सेंटर' के प्रमुख ट्रोएल्स ओर्टिंग कहते हैं, “हमें यूरोपीय साइबर अपराध केंद्र की जरूत है क्योंकि यूरोपीय संघ बहुत हद तक इंटरनेट पर निर्भर है। संघ की 72 प्रतिशत जनसंख्या इंटरनेट से जुड़ी है जबकि दुनिया में ये औसत 34 प्रतिशत है।”

ओर्टिंग आगे बताते हैं, “हम सब कुछ इंटरनेट पर करते हैं। हम सोशल मीडिया पर हैं, इसी के जरिए हम पैसा हासिल करते हैं, इसी पर खरीदारी करते हैं, अपनी सारी जानकारी हम इंटरनेट पर ही रखते हैं, इसी से नई नई बातें सीखते हैं। इसलिए सिर्फ पारदर्शी और मुक्त इंटरनेट होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि हमें इंटरनेट की सुरक्षा के उपाय भी करने होंगे।”


इस केंद्र में न सिर्फ साइबर अपराधियों का पता लगाने और उन्हें रोकने पर काम हो रहा है, बल्कि आम लोगों को भी इस बारे में जागरुक करने के तरीके तलाशे जा रहे हैं कि वो खुद को इंटरनेट पर कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed