{"_id":"5ba9d6c1867a557ece01e960","slug":"court-will-charge-father-of-boy-saved-by-spiderman-in-paris-balcony-with-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्पाइडरमैन’ ने बचाई थी बालकनी से लटकते बच्चे की जान, पिता पर चलेगा लापरवाही का केस","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
‘स्पाइडरमैन’ ने बचाई थी बालकनी से लटकते बच्चे की जान, पिता पर चलेगा लापरवाही का केस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
स्पाइडरमैन की तरह बच्चे को बचाता शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस में अवैध तरीके से रह रहे माले के एक नागरिक ने जब बालकनी से लटकते हुए बच्चे की जान बचाई थी तो वह पूरी दुनिया में हीरो बन गया था। इस अवैध प्रवासी का नाम ममूडू गसामा है। वह दुनिया में स्पाइडरमैन के नाम से मशहूर हो गया है। लेकिन बच्चे के पिता को मंगलवार को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। जहां अब उन्हें लापरवाही के लिए आरोपित किया जाएगा।
विज्ञापन
अपने साहसिक काम के लिए दुनिया भर में मशहूर होने के बाद ममूडू को अब फ्रांस की नागरिकता और दमकल सेवा में नौकरी मिल चुकी है। लेकिन चार साल के बच्चे के पिता, जिनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है, अपने छह मंजिले अपार्टमेंट में बच्चे को अकेला छोड़ देने को लेकर संभावित आपराधिक दोषसिद्धी का सामना कर रहे हैं। दरअसल, घटना के वक्त बच्चे के पिता किराने (परचून) का सामान खरीदने गए थे।
विज्ञापन
पेरिस के अभियोजक फ्रांस्वा मोलिंस ने कहा कि घटना के समय बच्चे के पिता ने घर लौटने में भी देरी की, क्योंकि वह अपने फोन पर लोकप्रिय गेम ‘पोकिमोन गो’ खेलना चाह रहे थे। बच्चे के पिता के वकील रोमैन रुइज ने कहा कि अभियोजकों ने पूरे मामले के तथ्यों को संदर्भ से हटकर पेश किया है। लेकिन अभियोजक ने कहा कि 37 साल के पिता ने स्वीकार किया कि उन्होंने ‘वाकई कुछ बेवकूफाना किया’ है। रुइज ने कहा, ‘वह अपनी किस्मत अदालत पर छोड़ रहे हैं।’ (भाषा से इनपुट)
विज्ञापन