एक घंटे में प्यार, शादी और फिर ‘तलाक’, ऐसा जोड़ा देखा है कहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंटिंग एप पर दो अजनबी मिले, प्यार की बातें की, शादी की योजना बनाई और बच्चों की पसंद नापसंद पर चर्चा की। इसी बीच विचारों में असहमति के कारण दोनों में तुरंत अलगाव हो गया। महज 20 संदेशों तक चले इस संबंध की दास्तान इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
लंदन में रहने वाले दोनों अजनबियों की इस बातचीत का स्क्रीन शॉट दो दिनों से लोगों के बीच कई बार शेयर हो चुका है। आमतौर पर डेटिंग एप ‘टिंडर’ पर जब दो अजनबी मिलते हैं तो इस बात की संभावना होती है कि बातचीत अजीब स्थिति में पहुंच जाए।
...और कुछ ही देर में हो गया तलाक
इस बातचीत की शुरुआत भी हल्के फुल्के अंदाज में हुई। कुछ ही मिनट में दोनों ने जिंदगी साथ बिताने का निश्चय कर लिया। संदेशों में घर की बनावट, बच्चों का क्रिसमस छुट्टियों में घूमने का स्थान भी तय हो गया।
लेकिन महज टूना कैसेरोल (खाद्य पदार्थ) की बात पर महिला को गुस्सा आ गया। उसने आदमी को मूर्ख कह दिया। इस पर बात आगे बढ़ी, एक दूसरे को दोनों ने बहुत कुछ सुना दिया और दोनों में अलगाव हो गया।