फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   correct number of life is dialed through wrong number

रॉन्ग नंबर से डायल हुआ जीवन का सही नंबर

Wed, 12 Dec 2012 12:01 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2012 12:01 PM IST
विज्ञापन
correct number of life is dialed through wrong number
नौ साल पहले एक व्यक्ति ने कहीं फ़ोन किया। ग़लती से नंबर कहीं और लग गया और दूसरी तरफ़ से एक महिला ने फ़ोन उठाया।
विज्ञापन


फ़ोन पर ग़लती से हुई इस बातचीत ने धीरे-धीरे दोनों को इतना करीब ला दिया कि आखिरकार उन्होंने एक-दूसरे का साथ हमेशा निभाने का फ़ैसला कर लिया, यानी शादी कर ली।

ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं है, बल्कि ब्रिटेन में नॉरफॉक के सेंट पीटर्स चर्च में एलिजाबेथ बेनेट और ब्रायन वुडवर्ड ने शादी करके इस कहानी को अमली जामा पहनाया।
विज्ञापन


शादी के बाद एलिज़ाबेथ ने कहा कि जब फोन पर ब्रायन से उनकी पहली बार बात हुई थी तो वो बहुत ही अक्खड़ मालूम पड़ रहा था, लेकिन अगले ही दिन उसने दोबारा फोन करके अपने बर्ताव पर माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “कुछ हफ्तों के बाद हमारी थेटफोर्ड रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई और उसके बाद से फिर हम कभी एक दूसरे से दूर नहीं हुए।”

प्रस्ताव
25 वर्षीया बेनेट का कहना था कि उसके 26 वर्षीय पति ने पहली बार फोन पर जिस तरह से बात की थी, उससे खराब तरीका और कुछ नहीं हो सकता था और मेरी समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है।

वो कहती हैं, “ब्रायन ने चार साल पहले मेरे 21 वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद अचानक शादी का प्रस्ताव रख दिया”

बेनेट बताती हैं कि उनकी शादी बहुत ही अच्छे तरीके से हो गई और मौसम भी बहुत ही सुहावना था।

शादी में मौजूद बेनेट की चार सहेलियों में से एक हैना हैमिल्टन का कहना था कि उस दिन दोनों ही बहुत खुश और प्यार से लबरेज थे।

नॉरफॉक के मुंडफोर्ड शहर में रहने वाले बेनेट और वुडवर्ड नए साल में हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed