फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   consensus on banana after twenty years

केले पर बीस साल बाद हुई सुलह

Fri, 09 Nov 2012 01:24 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 09 Nov 2012 01:24 PM IST
विज्ञापन
consensus on banana after twenty years
केले पर यूरोपीय संघ और 10 लातिनी अमेरिकी देशों के बीच पिछले लगभग दो दशक से जारी एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार विवाद का निपटारा हो गया है।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ और लातिनी देशों ने इस बाबत एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। समझौते के बाद केले के व्यापार को लेकर विश्व व्यापार संघ में दोनों पक्षों के बीच चल रहे आठ मामले समाप्त हो गए हैं। विश्व व्यापार संघ के प्रमुख पास्कल लैमी ने इसे एक एतेहासिक क्षण करार दिया है।

दोनों पक्षों के बीच समझौते की शुरूआत यूरोपीय संघ के उस प्रस्ताव के बाद हुई जिसमें वो लातिन अमेरिकी मुल्कों में उगाए गए केलों पर टैक्स की दरें कम करने पर राज़ी हो गया था।
विज्ञापन


उतार-चढ़ाव
संघ ने इस मामले पर अपनी रज़ामंदी साल 2009 में दी थी। इस मामले पर औपचारिक समझौते पर हाल में ही हस्ताक्षर हुए हैं। पास्कल लैमी ने कहा कि लंबे उतार चढ़ाव के बाद राजनीतिक तौर पर संवेदनशील मामले का निपटारा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2009 में तय हुए समझौते के तहत यूरोपीय संघ को अगले आठ सालों में लातिनी अमेरिका से आयात होने वाले केलों पर टैक्स की दरों में 62 यूरो की कमी करनी थी। साल 2009 में एक टन केले पर 176 यूरो शुल्क लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed