फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   college principal banned on girls race

वर्जिनिटी खोने के डर से लड़कियों की दौड़ पर लगाई रोक

Fri, 24 Apr 2015 06:07 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Apr 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
college principal banned on girls race

एक इस्लामिक कॉलेज के प्रिंसिपल ने लड़कियों की वर्जिनिटी खोने  के डर से लड़कियों को दौड़ लगाने पर रोक लगा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब कॉलेज के एक टीचर ने एजुकेशन मिनिस्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी। अभी इस मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार द ऐज के मुताबिक यह मामला आस्ट्रेलिया के इस्लामिक कॉलेज अल तकवा का है। कॉलेज के प्रिंसिपल उमर हलाक पर कॉलेज में लड़कियों की दौड़ पर रोक लगाकर भेदभाव का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में कॉलेज के पूर्व टीचर ने एजुकेशन मिनिस्टर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने लड़कियों की दौड़ पर प्रतिबंध लगा कर लड़कियो के साथ भेदभाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रिंसिपल का मानना

college principal banned on girls race

कहा गया कि प्रिंसिपल को लगता है कि लड़कियों के दौड़ लगाने से उनकी वर्जिनिटी खत्म हो सकती है और लड़कियां बांझ हो सकती हैं। यही नहीं कॉलेज के प्रिंसिपल उमर हलाक का कहना है कि साइंस भी मानता है कि लड़कियों के फुटबॉल खेलेने दौड़ लगाने से व‌र्जिनिटी खत्म होती है और वे लड़कियां बांझपन का शिकार हो सकती हैं।  इस पूरे मामले की जांच स्कूल नियामक विक्टोरियन रजिस्ट्रेशन एंड क्वालीफिकेशंस ऑथोरिटी कर रही है।

हालांकि जब लड़कियों की दौड़ पर रोक लगाने के इस मामले ने तूल पकड़ा तो कॉलेज प्रशासन ने इसका खंडन किया। कॉलेज प्रशासन ने बकायदा अपना बयान जारी कर कहा कि कॉलेज में लड़कियों को पूरी आजादी है और सभी छात्राएं अपने पंसदीदा खेल खेलती हैं। कॉलजे में टेनिस, फुटबाल, हाई जंप, लॉन्ग जंप, बैडमिंटन हॉकी आदि सभी खेल छात्राएं खेलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed