फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   coffee cuts crash risk

कॉफी पीजिए, सड़क दुर्घटनाओं से 'बचिए'

Fri, 22 Mar 2013 08:31 PM IST
Updated Fri, 22 Mar 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
coffee cuts crash risk

अगर आप लंबी दूरी तक गाड़ी चलाते हैं तो रास्ते में रुक कर पी गई कॉफी आपको दुर्घटनाओं से बचा सकती है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं का कहना है कि लंबी दूरी के ऐसे ड्राइवरों से कम दुर्घटनाएं हुई है जो रास्ते में रुककर कॉफी पी लेते हैं।

शोधकर्ताओं ने 530 ऐसे ड्राइवरों, जिनका हाल ही में दुर्घटना हुई थी और 517 ऐसे ड्राइवरों जिनकी दुर्घटना नहीं हुई थी, के अध्यययन के बाद ये निष्कर्ष निकाला है।

ब्रिटिश मेडिकल जरनल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कॉफी और दूसरे ऐसे पेय पदार्थ जिनमें उत्तेजक कैफीन पाया जाता है दुर्घटना की आशंका को कम कर देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये शायद इसलिए है कि कैफ़ीन सावधानी जगाता है।
विज्ञापन


नींद का विकल्प नहीं
हालांकि सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों ज़ोर देते हैं कि कैफ़ीन नींद का विकल्प नहीं है।

अध्ययन के अनुसार एक तिहाई से ज्यादा लोगों ने कहा कि उन्होंने कैफीनयुक्त पेय लिए और इनमें से आधों ने कहा कि ऐसा उन्होंने जागे रहने के लिए किया।

ये परिणाम उम्र, नींद की आदतों, कितने किलोमीटर गाड़ी चली, कितनी बार रुका गया, और रात को गाड़ी चलाने के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर निकाले गए हैं।

अगर किसी ड्राइवर का पिछले पांच साल में दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है तो उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका 81% तक बढ़ जाती है।

करीब 70% ड्राइवरों ने कहा कि जब वो थक गए तो सोने के लिए रुक गए। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ इसकी पुरजोर सिफारिश करते हैं।

मुख्य शोधकर्ता लीसा शेरवुड और सिडनी विश्वविद्यालय में उनके सहयोगी कहते हैं कि ये तो तय है कि थके हुए ड्राइवरों को रुक जाना चाहिए लेकिन ये अब भी साफ़ नहीं है कि इस ठहराव के दौरान किस चीज से उन्हें अधिक फायदा मिलता है, सोने से या कॉफी पीने से।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि झपकी लेने, एक कप कॉफी पीने और थोड़ी देर चहलकदमी करने का ड्राइविंग के दौरान जागे रहने पर अलग-अलग असर पड़ता है। चूंकि अभी ये फर्क ठीक से समझ नहीं आ सका है इसलिए इसके और ज़्यादा अध्ययन की जरूरत है।


ब्रिटेन के सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि थकान का असली इलाज नींद ही है। यातायात विभाग के एक प्रवक्ता का कहना है कि ड्राइविंग से हुई थकान से दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है इसलिए हम ड्राइवरों को सलाह देते हैं कि वो गाड़ी में चढ़ने से पहले अच्छी तरह आराम कर लें। ड्राइवर को अच्छी तरह सोना चाहिए, रास्ते में पर्याप्त ठहराव तय कर लेने चाहिए और अगर थक जाए तो रुक जाना चाहिए।

मिचेल रॉबर्ट्स
हेल्थ एडिटर, बीबीसी न्यूज ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed