फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   cigarette pack

सिगरेट का पैकेट बोलेगा, छोड़ दो

Tue, 02 Jul 2013 02:31 PM IST
Updated Tue, 02 Jul 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
cigarette pack

ब्रिटेन के स्टर्लिंग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सिगरेट का एक ऐसा पैकेट इजाद किया है जिस पर पहले से लगा एक रिकॉर्डेड संदेश आपसे धूम्रपान छोड़ने की अपील करेगा।

विज्ञापन


इस पैकेट को खोलने पर एक संदेश सुनाई देगा। इसमें धूम्रपान के ख़तरों के बारे में चेतावनी दी जाएगी।

संदेश में धूम्रपान और नपंसुकता के बीच के संबंधों और धूम्रपान छोड़ने में मददगार एक हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने 16 से 24 साल की महिलाओं के एक समूह पर इसका प्रयोग किया है।

मार्केटिंग टूल

अब इस अध्ययन को 16 साल से अधिक आयुवर्ग के पुरुषों और महिलाओं के एक बड़े समूह पर करने की तैयारी है।

पैकेट का आविष्कार करने वाली टीम के एक सदस्य क्राफर्ड मूडी ने कहा, ''तंबाकू कंपनियां भविष्य में अपने उत्पाद की मार्केटिंग में इस पैकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।''
विज्ञापन


वे कहते हैं, ''यह शोध दिखाता है कि किस तरह एक विचार का उपयोग अच्छे स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने में किया जा सकता है।''

धूम्रपान विरोधी संगठन ऐश स्कॉटलैंड की शीला डफ़ी कहती हैं, ''अच्छी सेहत और तंबाकू छोड़ने के इस अनोखे सुझाव का हम स्वागत करते हैं।''

वे कहती हैं, ''किसी नई तरह की पैकिंग के विचार को हर आयु वर्ग के लोगों पर आज़माने के संभावित प्रभाव का पता लगाने के लिए हमें और शोध करने की जरूरत है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षक सिगरेट

डफ़ी कहती हैं, ''हालिया शोध में धूम्रपान करने वाली युवा महिलाओं को शामिल किया गया है। इससे ये नहीं पता चलता है कि इस तरह की पैकिंग उनके लिए सिगरेट को और आकर्षक बनाएगी या नहीं।''

कैंसर रिसर्च यूके के एलिसन कॉक्स कहते हैं, ''उनके संगठन ने यह देखने के लिए कि तंबाकू उद्योग के मार्केटिंग टूल का उपयोग धूम्रपान करने वालों की आदत छुड़ाने के लिए किया जा सकता है या नहीं, स्टर्लिंग के इस अध्ययन को आर्थिक सहयोग किया था।''

लोगों की धूम्रपान की आदत छुड़ाने के प्रयास के तहत स्कॉटलैंड की सरकार ने इस साल के शुरू में तंबाकू उत्पादों के मानक पैकिंग का समर्थन करने की अपील की थी।


सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री माइकल मैथेसन ने स्कॉटलैंड में धूम्रपान करने वालों की संख्या 2034 तक 23 फ़ीसदी से घटाकर पाँच फ़ीसदी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed