फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Christopher Wylie revealed that its company was hired to work in India to assess Honour Killing

कैंब्रिज एनालिटिका का एक और खुलासा, भारत में ऑनर किलिंग पर भी किया था काम

Fri, 30 Mar 2018 11:04 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Christopher Wylie revealed that its company was hired to work in India to assess Honour Killing
क्रिस्टोफर वाइली

कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारी क्रिस्टोफर वाइली ने खुलासा किया है कि उनकी पैरेंट कंपनी एससीएल ग्रुप को भारत में काम करने के लिए साल 2009 से 2010 के बीच हायर किया गया था। उन्हें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में होने वाली ऑनर किलिंग की घटनाओं का आंकलन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि वाइली ने यह नहीं बताया कि एससीएल ग्रुप के इस क्लाइंट का नाम क्या था।

विज्ञापन


पूर्व शोधकर्ता वाइली ने 122 पेजों के लिखित सबूत को ब्रिटिश संसद के सामने पेश किया। उन्होंने गुरुवार रात को इन सबूतों को पब्लिक कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को ब्रिटिश संसद में दावा किया कि कैंब्रिज एनालिटिका ने कांग्रेस के लिए काम किया है। इन सबूतों में वाइली ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि स्थानीय पुलिस और मैजिस्ट्रेट के मन में ऑनर किलिंग को अंजाम देने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति की भावना रहती है। जिसकी वजह से कानून को लागू करने में कई बार समस्याएं खड़ी हुईं। एससीएल ने अपने क्लाइंट को इन हत्याओं के पीछे की असल वजहों को समझने में मदद की। एससीएल ने स्पेस मैपिंग के जरिए मामले का विश्लेषण किया और ऑनर किलिंग को रोकने में मदद की।
विज्ञापन


वाइली ने यह भी बताया कि कैंब्रिज एनालिटिका ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एंटी-जिहाद प्रोजेक्ट पर काम किया। उन्होंने बताया कि यूके एफसीओ ने कंपनी को 2008 में व्यवहारिक शोध करने के लिए हायर किया ताकि पाकिस्तान में हो रहे हिंसात्मक जिहाद को रोका जा सके। जिसके बाद कंपनी ने कार्रवाई योग्य सिफारिशें दीं जिसका असर एफसीओ के नीति निर्धारण पर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed